Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News वोटरों को मतदान के लिए करेंगे प्रेरित महाविद्यालय के कैम्पस एम्बेसडर 

जनवाद टाइम्स 22 June 2025
Bihar News College campus ambassadors will inspire voters to vote
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिम चंपारण।

मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के तहत श्रीमती बेबी कुमारी, नोडल अधिकारी, जिला स्वीप कोषांग, प० चम्पारण की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक का आयोजन किया गया।Bihar News College campus ambassadors will inspire voters to vote

नोडल अधिकारी बेबी कुमारी ने स्वीप के बारे में बताते हुए कहा कि बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 में अधिक से अधिक संख्या में जिले के मतदाता अपने मत का प्रयोग करें, इसके लिए स्वीप के माध्यम से लगातार प्रचार- प्रसार किया जा रहा है। युवा वोटर को मतदान के लिए प्रेरित करने हेतु महाविद्यालय में विभिन्न प्रकार की मतदाता जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है, ताकि युवा वोटर स्वयं अपने मत का प्रयोग करें और अन्य मतदाताओं को भी मतदान के लिए जागरूक करें। इसके लिए प्रत्येक महाविद्यालय में कैम्पस एम्बेसडर का चयन करना है और इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई एल सी ) का गठन करना है।

उन्होंने कहा कि कैम्पस एम्बेसडर के माध्यम से कॉलेज के युवा वोटर, फर्स्ट टाइम वोटर को मतदान के लिए जागरूक बनाना है। महाविद्यालय में समय -समय पर मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन करना है। जिन छात्र- छात्राओं का नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ा है, या वोटर आई डी कार्ड नहीं बना है, बी एल ओ के माध्यम से उनका नाम जोड़ने आदि की जानकारी देना है।

नोडल अधिकारी ने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप कार्ययोजना के अनुसार मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन करना होगा। जिला स्वीप कोषांग की सदस्या सुश्री मेरी आडलीन ने कहा कि महाविद्यालय में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की फ़ोटो, वीडियो बनाना और उसका दस्तावेजीकरण करना जरूरी है।

महाविद्यालयों में स्वीप कार्यक्रम के सफ़ल आयोजन हेतु रामलखन सिंह यादव कॉलेज, बेतिया के प्रोफेसर प्रकाश राय को नामित किया गया। श्री राय सभी महाविद्यालय के प्राचार्य या सम्बंधित प्रोफेसर, समन्वयक से समन्वय स्थापित करके जिले के सभी महाविद्यालयों में स्वीप कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे, ताकि बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 में जिले में मतदान प्रतिशत बढ़े और अधिक से अधिक मतदाता अपना मत का प्रयोग अवश्य करें।Bihar News College campus ambassadors will inspire voters to vote

बैठक में विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य, प्रभारी सहित स्वीप कोषांग के सदस्य शशिभूषण सहाय, संजय कुमार, रामइकबाल सहित अन्य उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Bihar News अब पक्का पहुंच पथ से संतघाट मुक्तिधाम के शवदाह स्थल तक पहुंचेगी लकड़ी और शव-वाहन:गरिमा
Next: Bihar News-राजापाकर– कबीर मठ आश्रम राजापाकर के मठाधीश श्री श्री 108 श्री महंत ज्ञान प्रकाश शास्त्री साहब के द्वारा बताया गया कि प्रत्येक महीना के प्रथम रविवार को कबीर आश्रम परिसर में दिन के 10बजे से 12बजे तक भजन कीर्तन एवं प्रवचन का आयोजन होगा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.