Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-बनाकर आर्द्रभूमि बढ़ाने का दिया गया संदेश 

जनवाद टाइम्स 4 February 2025
Bihar News- Message given to increase wetlands by creating them
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा के निर्देश पर आज विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर बरेला झील सलीम अली पंछी आश्रयणी क्षेत्र में मानव श्रृंखला बनाकर आर्द्रभूमि की उपयोगिता, इसके महत्व और संरक्षण हेतु व्यापक संदेश दिए गए।Bihar News- Message given to increase wetlands by creating them

मानव श्रृंखला में वैशाली जिला के लगभग 3000 लोगों की भागीदारी रही। इसमें पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों, शिक्षक, छात्र, जीविका दीदी, एनसीसी कैडेट्स, भारत स्काउट एंड गाइड और नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों के साथ भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। माहौल उत्सवी रहा।आर्द्रभूमि या वेटलैंड वह जगह होती है, जहां जमीन पानी से ढकी होती है। वेटलैंड में जलीय पौधों और पंछियों का बाहुल्य होता है।

वैशाली जिला का बरेला झील, जो जिला मुख्यालय हाजीपुर से करीब 45 किलोमीटर की दूरी पर पातेपुर-जंदाहा प्रखंड में है, अपनी खूबसूरती और मेहमान पंछियों के लिए प्रसिद्ध है।

विदित है कि जिला पदाधिकारी की पहल पर बरेला झील के सौंदर्यीकरण एवं विकास के लिए सर्वे और सीमांकन का कार्य पहले ही पूर्ण किया जा चुका है।

अभी 6 जनवरी को माननीय मुख्यमंत्री द्वारा प्रगति यात्रा के दौरान बरेला झील के सौंदर्यीकरण एवं विकास की घोषणा के बाद जिला प्रशासन और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग इसे मूर्त रूप देने में मुस्तैदी से जुट किया है।

कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया और नवनिर्मित बम्बू वॉच टावर से बरेला झील का अवलोकन किया गया।

इस अवसर पर चित्रकला एवं लेखन कला के विजेताओं के साथ बरेला झील की सुरक्षा, संरक्षण एवं विकास में योगदान के लिए वनपाल, वनरक्षक एवं पक्षी मित्रों को प्रशस्ति पत्र के साथ किट बैग प्रदान किया गया। स्थानीय पर्यावरणविद श्री पंकज चौधरी द्वारा चित्र प्रदर्शनी लगाई गई, जो आकर्षण के केंद्र में रहा।

वन विभाग द्वारा विभिन्न प्रजाति के 2000 से अधिक पौधे निशुल्क वितरित किए गए।Bihar News- Message given to increase wetlands by creating them

इस कार्यक्रम में पातेपुर विधायक श्री लखेंद्र रौशन, महनार विधायक श्रीमती वीणा सिंह, अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त श्री कुंदन कुमार, एसडीएम महुआ श्री किशलय कुशवाहा, जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी श्री नीरज, वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री अमित कुमार, जिला गंगा समिति के परियोजना पदाधिकारी श्री मुनिश सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News सवा सौ साल के धरोहर “महाराजा पुस्तकालय” के जीर्णोद्धार में गुणवत्ता की कमी बर्दाश्त नहीं:गरिमा
Next: Bihar News-वार्ड आधारित आम सभा के जरिए आवास योजना के लाभूको की सूची, एवं जॉब कार्ड बनाने की मांग

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-07 at 6.39.07 PM
  • Etawah

Etawah News :वार्ता की आस में आज निराश लौटे माध्यमिक शिक्षक

जनवाद टाइम्स इटावा 7 April 2026
Vaishali Rajapakar Student Award Ceremony 2026
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली के राजापाकर में प्रतिभा सम्मान समारोह आज: मेधावी छात्रों को मेडल देकर किया गया सम्मानित

जनवाद टाइम्स 7 April 2026
IMG-20260407-WA0062
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया नगर निगम में 9 से 13 अप्रैल तक सैरातों की खुली नीलामी: नौका संचालन, बस स्टैंड कैंटीन सहित कई बंदोबस्ती शामिल

जनवाद टाइम्स 7 April 2026
IMG-20260407-WA0052
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

पश्चिमी चंपारण में आज बड़ी कार्रवाई: बेतिया में छापेमारी में 36.60 लीटर विदेशी शराब बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 7 April 2026

Latest News

  • Etawah News :वार्ता की आस में आज निराश लौटे माध्यमिक शिक्षक
  • वैशाली के राजापाकर में प्रतिभा सम्मान समारोह आज: मेधावी छात्रों को मेडल देकर किया गया सम्मानित
  • बेतिया नगर निगम में 9 से 13 अप्रैल तक सैरातों की खुली नीलामी: नौका संचालन, बस स्टैंड कैंटीन सहित कई बंदोबस्ती शामिल
  • पश्चिमी चंपारण में आज बड़ी कार्रवाई: बेतिया में छापेमारी में 36.60 लीटर विदेशी शराब बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार
  • Bihar News । वैशाली में विश्व स्वास्थ्य दिवस आज । बीएमडी कॉलेज दयालपुर में छात्रों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.