Bihar News ईआरओ, एईआरओ, बीएलओ द्वारा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों/बीएलए के साथ बैठक सम्पन्न

Bihar News Meeting concluded with representatives/BLAs of political parties recognized by ERO, AERO, BLO
Share News

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, धर्मेन्द्र कुमार के निर्देश के आलोक में आज समूचे जिले में ईआरओ, एईआरओ, बीएलओ द्वारा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों/बीएलए के साथ बैठक सम्पन्न हुई। यह बैठक विधान सभा वार, ब्लॉक स्तर एवं बूथ स्तर पर हुई।Bihar News Meeting concluded with representatives/BLAs of political parties recognized by ERO, AERO, BLO

बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के क्रम में मान्यता प्राप्त सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि को गणना प्रपत्र नहीं भरने वाले निर्वाचकों की सूची हस्तगत की गई है।

उन्हें बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं निर्वाचन विभाग, बिहार के दिशा-निर्देश के आलोक में अर्हता तिथि 01.07.2025 के आधार पर निर्वाचक सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्यक्रम चल रहा है। इस क्रम में दिनांक 26.07.2025 तक सभी निर्वाचकों से गणना प्रपत्र प्राप्त कर दिनांक 01.08.2025 को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन किया जाएगा।Bihar News Meeting concluded with representatives/BLAs of political parties recognized by ERO, AERO, BLO

उन्हें बताया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अन्तर्गत गणना प्रपत्र के संग्रहण एवं अपलोडिंग का कार्य अब अंतिम चरण में है। कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में पंजीकरण से वंचित न रह जाय इस हेतु सभी राजनैतिक दलों का सहयोग वांछित है।

Trending News