Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News शिक्षकों सहित कर्मियों का वेतन भुगतान ससमय कराएं सुनिश्चित : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 20 July 2025
Bihar News Ensure timely payment of salaries of employees including teachers: District Officer  
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।

जिला पदाधिकारी, धर्मेन्द्र कुमार द्वारा आज जिला शिक्षा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया और डीईओ सहित अन्य पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

Bihar News Ensure timely payment of salaries of employees including teachers: District Officer

 

निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मी बेहतर तरीके से अपने-अपने कार्यों एवं दायित्वों को संपादित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सरकार द्वारा निर्धारित समय सारणी के अनुसार कार्यालय का संचालन कराना सुनिश्चित करें। सभी पदाधिकारी एवं कर्मी नियत समय पर कार्यालय में उपस्थित रहकर अपने कार्यों को निष्पादित करेंगे। सभी ड्रेस कोड का अनुपालन करेंगे। सभी के पास परिचय पत्र रहना अनिवार्य है। साथ ही कार्यस्थल पर नेम/पदनाम प्लेट भी रखना अनिवार्य है।

निरीक्षण के दौरान कुछ कर्मियों द्वारा परिचय पत्र नहीं लगाया गया था। इस पर जिला पदाधिकारी ने ऐसे कर्मियों से शोकॉज करने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया। साथ ही सभी कर्मी ड्रेस कोड का अनुपालन करें तथा परिचय पत्र रखें, इसे हर हाल में सुनिश्चित कराएंगे।

जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि कार्यालय के सभी कर्मियों सहित शिक्षकों का वेतन भुगतान ससमय कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही तिथिवार मातृत्व अवकाश की स्वीकृति एवं एरियर भुगतान की दिशा में त्वरित गति से कार्रवाई सुनिश्चित करें।

उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यालय की समुचित साफ-सफाई सहित कार्यालय के सामग्रियों, संचिकाओं, अभिलेखों आदि को सुव्यवस्थित, सुरक्षित तरीके से रखें। सभी प्रकार की संचिकाओं, अभिलेखों, रोकड़ बही आदि को अपडेट रखें।Bihar News Ensure timely payment of salaries of employees including teachers: District Officer

 

इस अवसर पर विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार सहित जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा शिक्षा विभाग के डीपीओ उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Bihar News ईआरओ, एईआरओ, बीएलओ द्वारा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों/बीएलए के साथ बैठक सम्पन्न
Next: Bihar News बस एवं अन्य छोटे वाहन आदि पर श्रद्धालुओं/यात्रियों की ओवरलोडिंग की नियमित रूप से जांच करें : जिला पदाधिकारी

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026
IMG-20260422-WA0107
  • Etawah

Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026

Latest News

  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.