Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News किसानों को राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी सुलभ कराएं : जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 26 April 2025
Bihar News किसानों को राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी सुलभ कराएं : जिलाधिकारी
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिम चंपारण। 24 अप्रैल 25 को जिला पदाधिकारी, दिनेश कुमार राय द्वारा बेलवा पकडिया, प्रखण्ड-नौतन में निर्मित आशु मशरूम कम्पोष्ट इकाई का निरीक्षण किया गया।

Bihar News किसानों को राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी सुलभ कराएं : जिलाधिकारी

 

 

 

 

 

 

 

मशरूम कम्पोष्ट इकाई किसान उपेन्द्र कुमार, पिता- जोख प्रसाद द्वारा सरकार से अनुदान प्राप्त कर अधिष्ठापित कराया गया है। उन्होंने बताया कि उद्यान निदेशालय, बिहार, पटना द्वारा अनुदानित दर पर कुल लागत 2000000.00 (बीस लाख रूपया) मात्र का 50 प्रतिशत अनुदान की राशि मो० 1000000.00 (दस लाख रूपया) सरकार द्वारा दो किस्त में दिया गया है। यह इकाई वर्तमान में अपनी पूरी क्षमता के साथ चल रहा है। उन्होंने बताया की इसे और विकसित किया जा रहा है।

जिलाधिकारी द्वारा मशरूम उत्पादन की चरणवार पद्धति की जानकारी ली गयी। उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सरकार द्वारा जो भी सहायता देय है उसे अहर्ता के आधार पर उपलब्ध कराएं।

वहीं इसी प्रखंड के ग्राम-बैकुण्ठवा में लगाये गये ड्रेगन फुट का निरीक्षण भी जिलाधिकारी द्वारा किया गया।
रामाश्रय प्रसाद, पिता- गोपाल महतो द्वारा सरकार से अनुदान लेकर ड्रेगन फुट का निर्माण किया गया है। किसान रामाश्रय प्रसाद द्वारा बताया गया कि जिला उद्यान कार्यालय प० चम्पारण के सहयोग से वे एक एकड़ में ड्रेगन फुट का खेती कर रहें है एवं अभी जिला उद्यान कार्यालय से अनुदान की राशि 72000.00 (बहतर हजार रूपया) मात्र प्राप्त हुआ है।

सहायक निदेशक उद्यान, प० चम्पारण द्वारा जिला पदाधिकारी को बताया गया कि एक एकड़ ड्रेगन फुट की खेती पर कुल लागत 300000.00 (तीन लाख रूपया) मात्र का 40 प्रतिशत अनुदान की राशि मो० 120000.00 (एक लाख बीस हजार रूपया) मात्र तीन किस्त में 60:20:20 के रूप में देय है जिसमें से प्रथम किस्त 60 प्रतिशत की राशि 72000.00 (बहत्तर हजार रूपया) मात्र का भुगतान किया गया है।

जिला पदाधिकारी ने उक्त स्थलों का निरीक्षण करते हुए कहा कि किसानों द्वारा बेहतर प्रयास किया गया है। किसानों द्वारा किये जा रहे कार्य सराहनीय है। इससे अन्य किसानों को प्रेरणा लेकर सरकार से अनुदान प्राप्त कर कृषि एलायड कार्य में बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए।Bihar News किसानों को राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी सुलभ कराएं : जिलाधिकारीBihar News किसानों को राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी सुलभ कराएं : जिलाधिकारी

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, विभागीय जाँच, कुमार रविन्द्र, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार, वरीय उप समाहर्ता श्रीमती रोचना माद्री, श्रीमती निधि राज, जिला कृषि पदाधिकारी, प्रवीण कुमार राय, सहायक उद्यान पदाधिकारी, राजू रावत सहित स्थानीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Bihar News खेलो इंडिया यूथ गेम्स बिहार 2025 टॉर्च टूर कार्यक्रम के तहत मशाल गौरव यात्रा का हुआ भव्य स्वागत
Next: Bihar News महिला संवाद से महिलाओं की राहे हो रही हैं आसान

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.