Bihar News: आग लगने से लाखो रूपये के हूआ क्षति सबलपुर पश्चिम पंचायत के वार्ड नंबर1के निवासी रमाकांत राय के घर मे।

IMG-20210424-WA0050
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

सोनपुर।सोनपुर प्रखंड के अतर्गत सबलपुर पश्चिम पंचायत के वार्ड नं1के निवासी रमाकांत राय के घर मे अचानक बिजली के शर्ट सर्किट के कारण शनिवार के आग लग जाने से आसपास के पाऔच घर के सामान जलकर राख हो गया।वही रमाकांत राय के घर के सभी सामान यहां तक कि जनवितरण प्रणाली के रखे अनाज भी जल गया।इस बात की जानकारी देते हूए पंचायत के मुखिया विकास कुमार व आमोद कुमार ने बताया कि इस घटना की जानकारी जैसे ही लोगो को मिली वैसे ही विद्दुत विभाग एवं अग्नि शमन विभाग को सूचना दी।वहीं यह खबर जैसे ही ग्रामीणों को मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच कर आग बुझाने मे लगे रहे।इसी बीच सूचना मिलते ही विद्दुत विभाग ने विद्दुत विच्छेद कर दी वही अग्नि शमन विभाग ने अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर आग बुझाने मे ग्रामीणों के सहयोग की।आग इतनी त्रीव थी कि रामस्वरूप राय,उमेश राय,हरेशर रायके घर के रखे सभी सामान जलकर राख हो गया।वही मुखिया विकास कुमार ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करते हूए स्थानीय प्रशासन से आपदा के तहत मिलने वाली सहायता व मदद करने की बात कही।

फोटो संलग्न

Trending News