Bihar News : जागो मतदाता जागो की अपील करता नगर का सजग नागरिक खलीकू जमा उर्फ चुन्नू

Bihar News : जागो मतदाता जागो की अपील करता नगर का सजग नागरिक खलीकू जमा उर्फ चुन्नू
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

एक ऐसा भी नागरिक जो हाथ में तिरंगा लिए नगर के चौक चौराहों पर नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं को जागरूक कर रहा है।IMG 20221226 WA0031

बताते चलें कि नगर का एक सजग नागरिक खलीकू जमा उर्फ चुन्नू जी सर पर गांधी टोपी और हाथ में तिरंगा लिए मतदाताओं को जागरूक करने हेतु नगर के चौक चौराहों पर पर्चा बांटकर मतदाताओं को स्वच्छ एवं निष्पक्ष चुनाव करने की अपील करता फिर रहा है पर्चा में जागो मतदाता जागो का नारा दिया गया है उनका कहना है कि मतदान अवश्य करें समाज में नफरत फैलाने वालों को नहीं बल्कि विकास करने वाले एवं ईमानदार तथा कर्मठ व्यक्ति को ही अपने मत का दान करें।Bihar News : जागो मतदाता जागो की अपील करता नगर का सजग नागरिक खलीकू जमा उर्फ चुन्नू

जागो जनता जागो का पर्चा जो बांटा जा रहा था उसमें मतदाताओं को सही मत के लिए अपील और अपना मतदान अवश्य करने का आग्रह कियानी जा रहा था। उसमें लिखा था समाज में नफरत फैला भाई भाई के बीच लड़ाई लगवाने वाले, घर घर में झगड़ा लगवाने वाले, गरीब और अमीर को देखकर राजनीतिक लाभ लेने वालों से सावधान रहें। वैसे लोगों से सावधान जो सिर्फ चुनाव पूर्व सबका विकास और चुनाव बाद सिर्फ अपना विकास करता हो। भाई, भतीजा और परिवारवाद से राजनीतिक निर्णय लें वैसे लोगों को परिवर्तन की लहर से बदलने का प्रयास करें। जो सरकारी भूमि व नालों का अतिक्रमण स्वयं करके रखा हो। और जो झूठे वादों से जनता को मूर्ख बनाए वेसे लोगों से सावधान होकर मतदान करें।

You may have missed