संवाददाता राजेन्द्र कुमार
राजापाकर /वैशाली
मौके पर दर्जनों लोगों को नवनिर्वाचित विधायक महेंद्र राम द्वारा ₹5 सदस्यता शुल्क लेकर पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाया गया. कार्यक्रम में प्रखंड के सभी पंचायत के पंचायत अध्यक्ष प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी एवं जदयु कार्यकर्ता उपस्थित हुए.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक महेंद्र राम ने एनडीए के सभी साथियों को चुनाव में भरपूर सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया. तथा राजापाकर के जनता का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि आप लोगों ने एक तरफा मत देकर पूरे जिले में भारी मतों से जीत दिलाया. इसके लिए हम सभी आपके आभारी रहेंगे. वहीं उन्होंने संगठन के मजबूती पर बल दिया तथा कहा कि संगठन मजबूत होगा तो हम सभी के लिए अच्छा काम करेंगे. उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा में 50हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है. वहीं पूरे प्रदेश में एक करोड़ के लक्ष्य को पूरा करना है. जिले में तीन विधानसभा में पार्टी के विधायक है. इसलिए टारगेट से ज्यादा काम करना होगा. एक पंचायत में काम से कम 65 से कम क्रियाशील सदस्य नहीं बनाने होंगे अधिकतर जितना बन सकते हैं .पिछले बार हम जिले में एक नंबर स्थान पर थे. इस बार भी पूरे प्रदेश में हमें प्रथम स्थान प्राप्त करना है. जदयु प्रखंड अध्यक्ष को निर्देश दिया कि उनके अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय एक कमेटी बनाई जाए जो घर-घर जाकर लोगों को सदस्य बनावे. पिछले साल 1300 क्रियाशील सदस्य बनाए गए थे इस बार उससे ज्यादा बनाए जाने की बात कही. वही कहा कि हम राजापाकर विधानसभा क्षेत्र के सभी जनता के लिए 24 घंटा आपकी सेवा के लिए हाजिर हैं .प्रखंड में किसी विभाग थाने ब्लॉक से कोई समस्या हो तो हमें सूचना दें मैं हर वक्त आपकी सेवा के लिए तैयार रहूंगा. वही मौके पर उपस्थित कार्य कर्ताओं ने कहां की हम सभी ने मिलकर आपको जीत दिलाया है इसलिए हम सभी का हमेशा ख्याल एवं मान सम्मान रखा जाए. सभी कार्यकर्ताओं ने मेहनत कर पार्टी प्रत्याशी को जिताया .हम सभी सदस्यता अभियान चला कर पार्टी के निर्देशों का पालन करेंगे. वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं ने माननीय नीतीश कुमार से जिले में सबसे ज्यादा मतों से जीतने वाले राजापाकर विधायक महेंद्र राम को मंत्री बनाने की पुरजोर मांग किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष अवधेश राय ने किया एवं संचालन प्रदेश सचिव भीम कुमार ने किया
मौके पर उपस्थित विधायक महेंद्र राम, जिला प्रभारी सुदेश कुमार उर्फ मुन्ना सिंह, प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्य संतोष कुमार कुशवाहा, सुनील गुप्ता, ब्रजकिशोर गुप्ता, शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, मोहन पटेल, शंकर सिंह, शंकर राम ,विश्वनाथ गुप्ता, रविंद्र सिंह, विनोद सिंह ,मोहन पटेल, अरुण पटेल ,संजय कुशवाहा, श्याम सुंदर राय, मनोज कुमार सज्जन, सच्चिदानंद शर्मा, शिवनाथ सिंह सहित प्रखंड के सभी पंचायत अध्यक्ष एवं जदयू कार्यकर्ता शामिल है.