Agra news :आगरा: श्री 108 अजुंद्री भैरों बाबा मंदिर में भव्य हवन-यज्ञ, छप्पन भोग व विशाल भंडारे का आयोजन

IMG-20251221-WA0792
Share News

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

कैलाशपुरी, मथुरा रोड स्थित श्री 108 अजुंद्री भैरों बाबा मंदिर में श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लासपूर्ण वातावरण के बीच भव्य हवन-यज्ञ एवं छप्पन भोग युक्त विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। यह पावन आयोजन श्री 108 अजुंद्री भैरों बाबा मेला कमेटी के तत्वावधान में किया गया।

IMG 20251221 WA0730

इस अवसर पर बाबा के दरबार को आकर्षक फूल बंगले से सजाया गया, जबकि रंग-बिरंगे गुब्बारों की मनोहारी सजावट ने मंदिर परिसर को भक्तिमय स्वरूप प्रदान किया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुए हवन-यज्ञ में संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।

आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर बाबा के दर्शन किए। भक्ति भजनों की मधुर धुनों पर भक्त झूमते-नाचते नजर आए और पूरे परिसर में बाबा के जयकारों से वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो गया। श्रद्धालुओं ने इस पावन अवसर को अपने जीवन का सौभाग्य बताया।

हवन-यज्ञ के उपरांत छप्पन भोग युक्त विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सपरिवार प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही हजारों राहगीरों को भी भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु समुचित व्यवस्थाएं की गई थीं।
श्री 108 अजुंद्री भैरों बाबा मेला कमेटी ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी श्रद्धालुओं, सेवाभावियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
मुख्य रूप से चौ. अखिल यादव, समाजसेवी श्याम भोजवानी, दीपक खरे, उमेश गुप्ता, सुरेश चंद गर्ग, एस.के. मित्तल, यतेंद्र कुमार, नीरज गर्ग, के.जी. शर्मा, हर्षिल भोजवानी, अजय कुमार सोनी, संदीप तिवारी, राजा भाई, संजीव यादव, बबलू भाई, छविकांत, शिवम यादव, अंकित यादव, विकास खंडेलवाल, निमित अग्रवाल, किशन, बिपुल तिवारी, मनीष खंडेलवाल, सरिता यादव, सौरभ अग्रवाल, श्याम यादव, बंटी यादव, मनीष यादव, मनीष जैन, निमेष अग्रवाल, पिरयाँशु जैन, समीर यादव, अनिल जैन, बहादुर शुक्ला सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Trending News