Bihar News-जगद्गुरु स्वामी लक्ष्मणाचार्य और जगद्गुरु स्वामी गुप्तेश्वर जी महाराज ने दो

Bihar News-Jagadguru Swami Lakshmanacharya and Jagadguru Swami Gupteshwar Ji Maharaj
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

सारण/सोनपुर ।
19 फरवरी से श्री महालक्ष्मीनारायण महायज्ञ,25 फरवरी से 5 मार्च तक हरिहरात्मक यज्ञ

सोनपुर । विश्व विख्यात हरिहर क्षेत्र सोनपुर के श्री गजेन्द्रमोक्ष देवस्थान प्रांगण में इस महीना होने वाले दो विराट महायज्ञ के आयोजन पर जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी लक्ष्मणाचार्य और जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी गुप्तेश्वर जी महाराज ने नौलखा मंदिर प्रांगण में आपस में विचार विमर्श किए।

Bihar News-Jagadguru Swami Lakshmanacharya and Jagadguru Swami Gupteshwar Ji Maharaj
स्वामी लक्ष्मणाचार्य जी महाराज ने बताए कि 19 फरवरी से श्री महालक्ष्मीनारायण महायज्ञ और रजत महोत्सव श्रीगजेन्द्रमोक्ष देवस्थान में मनाए जाएंगे। इस अवसर पर 22 फरवरी को प्रत्येक वर्ष पूर्व की तरह भव्य रथ-यात्रा की झांकी निकाली जायेगी। वहीं जगतगुरु गुप्तेश्वर जी महाराज बताए कि 25 फरवरी से 5 मार्च तक हरिहरक्षेत्र में बाबा हरिहरनाथ की कृपा से विराट श्री हरिहरात्मक महायज्ञ का दर्शन दशकों बाद होने जा रहा है ।उन्होंने बताए कि इस महायज्ञ में देश विदेश के महान विचारक आचार्यों एवं जगद्गुरु का दर्शन उपलब्ध कराए जायेंगे। अखिल भारतीय संत श्री जीयर स्वामी जी महाराज का दर्शन एवं उनके मार्गदर्शन प्राप्त होंगे।
इस तरह श्री गजेन्द्रमोक्ष देवस्थानम् प्रबंधक नन्दकुमार बाबा ने शुक्रवार को बताया कि जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी गुप्तेश्वर जी महाराज का आगमन हुआ और उनका अभिवादन पूजन किया गया।इसके बाद दोनों जगद्गुरु आपस में विचार विमर्श कर महायज्ञ को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिए। मन्दिर मीडिया प्रभारी समाजसेवी लाल बाबू पटेल , महाराज श्री का स्वागत करने में तत्पर रहे।Bihar News-Jagadguru Swami Lakshmanacharya and Jagadguru Swami Gupteshwar Ji Maharaj

Trending News