Bihar News-महिला सशक्तिकरण के दिशा में मिल का पत्थर साबित हो रही है

Bihar News- It is proving to be a milestone in the direction of women empowerment
Share News

संवाददाता राजेन्द्र सिंह

वैशाली /हाजीपुर

महिला संवाद कार्यक्रम  महिलाओं से संबंधित योजनाओं के बारे में महिला को बताने एवं महिलाओं की सरकार से क्या अपेक्षाएं है उसको संकलित कर उस पर नीतिगत निर्णय लेने के लिए महिला संवाद कार्यक्रम की शुरुआत 18 अप्रैल से पुरे राज्य में किया गया था ।

Bihar News- It is proving to be a milestone in the direction of women empowerment वैशाली जिला में 2468 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यकम का संचालन हो रहा है | 21 महिला संवाद रथ पुरे जिले में चल रही है | ये गाड़ियाँ एलईडी स्क्रीन, वीडियो फिल्म, सेल्फी पॉइंट, स्टैंडी, लीफ्लेट्स, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधाओं से लैस है | एक गाड़ी प्रति दिन दो कार्यक्रम कर रही हैं | एक दिन में जिला में 42 कार्यक्रम हो रहे हैं | जिसमें बड़ी संख्या में जीविका से जुड़ी हुई एवं गैर जीविका की महिलाएं शामिल हो रही है | एक कार्यक्रम में प्रतिदिन लगभग 7 हजार महिलाएं शामिल हो रही है | आज महिला संवाद का आयोजन जिला में कुल 42 स्थानों पर किया गया | जिसमें 8 हज़ार से ज्यादा महिलाएं विभिन्न स्थानों पर आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में शामिल हुई | ग्रामीण महिलाएं इस कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर रही है जिससे की आगे चलकर उसका समुचित लाभ ले पाएगी | इसके साथ ही महिलाओं से सुझाव को भी लिया जा रहा है कि व्यकतिगत अथवा सार्वजानिक हित में और सरकार से क्या अपेक्षाएं रखती है | सुझावों को संकलित कर प्राथमिकता निर्धारण की जा रही है और उसका दस्तावेजीकरण किया जा रहा है | आगे उसे जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार को भेजा जाएगा ताकि उसपर विचार कर नीतिगत निर्णय लिया जा सके | महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा अभी तक लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की जानकारी ऑडियो विजुअल के माध्यम से महिलाओं को दी जा रही है | इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण के दिशा में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी लीफ्लेट्स के माध्यम से दिया जा रहा है | जिसे सभी महिलाएं पढ़कर जानकारी प्राप्त कर रही है | साथ ही माननीय मुख्यमंत्री का महिलाओं के नाम संदेश पत्र को भी सभी महिलाएं पढ़ रही है | इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित महिलाएं अपना अनुभव भी साझा कर रही है कि अमुक योजना से किस प्रकार उनके जीवन में परिवर्तन आया है | महिलाओं ने बताया कि घर में शौचालय नहीं रहने से बहुत परेशानी होती थी परंतु लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान योजना अंतर्गत जब शौचालय का निर्माण हुआ तब अब बहुत सुविधा हो गया है | इसी प्रकार अन्य महिलाओं ने बताई कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत घर का निर्माण करवाई है , स्कूल ड्रेस और छात्रवृति योजना का लाभ मिला है , आरक्षण के तहत सरकारी नौकरी मिली है । इसके अलावा महिलाएं अपनी आकांक्षाएं भी व्यक्त कर रही है जिसमें सड़क का निर्माण, स्मार्ट गांव जहां हर सुविधा मौजूद हो, सिलाई केंद्र का निर्माण, जीविका भवन, दीदी अधिकार केंद्र का निर्माण, पुस्तकालय का निर्माण , बिजली, पानी, सड़क का मांग की है ।

Bihar News- It is proving to be a milestone in the direction of women empowerment

प्रखंड देसरी में काली जीविका महिला ग्राम संगठन में आयोजित महिला संवाद में जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक, वंदना कुमारी शामिल होकर सभी महिलाओं को प्रोत्साहित की ।
सभी महिलाओं का अनुभव को सुनी और महिलाओं से अपनी आकांक्षाओं को व्यक्त करने का अपील की । महिलाओं ने बारी बारी से अपनी आकांक्षाओं को व्यक्त की । जिसमें महिलाओं ने अपने गाँव में पापड़ अचार की फैक्ट्री खोलने का मांग , नर्सिंग, पॉलीटेक्निक कॉलेज, पुस्तकालय खुलवाने जैसी आकांक्षाएं व्यक्त की ।

Trending News