Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news “मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना” के तहत प्राप्त आवेदनों को अविलंब कराएं ऑनलाइन : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 24 June 2024
Bihar news "मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना" के तहत प्राप्त आवेदनों को अविलंब कराएं ऑनलाइन : जिला पदाधिकारी
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

मुख्य सचिव, बिहार द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दिये गये निर्देश के आलोक में जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, बेतिया, दिनेश कुमार राय द्वारा मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना से संबंधित कार्य प्रगति की समीक्षा की गयी।

जिलाधिकारी ने कहा कि “मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना” राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत निजी नलकूप का अधिष्ठापन माह दिसंबर 2024 तक पूर्ण करने का लक्ष्य सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है। इसके क्रियान्वयन में सभी संबंधित अधिकारी अभिरूचि दिखाएं ताकि योग्य व्यक्तियों को लाभान्वित किया जा सके।

Bihar news "मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना" के तहत प्राप्त आवेदनों को अविलंब कराएं ऑनलाइन : जिला पदाधिकारी

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर तनिक भी उदासीनता, लापरवाही एवं कोताही नहीं बरती जाय। उदासीनता, लापरवाही एवं कोताही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों को चिन्हित किया जायेगा और उनके विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी।

समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई को निर्देश दिया गया कि मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना से संबंधित अबतक प्राप्त सभी आवेदनों को अविलंब ऑनलाईन कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही उन्हें निर्देशित किया गया कि सभी लाभार्थियों के बीच ऑनलाइन आवेदन करने हेतु व्यापक प्रचार प्रसार करेंगे।

उन्होंने अपर समाहर्ता को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना का लाभ प्राप्त करने वाले आवेदकों का भू-धारकता प्रमाण पत्र (एल0पी0सी0) एवं जाति प्रमाण पत्र से संबंधित मामलों को अंचलवार शिविर लगाकर निष्पादित कराना सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही सभी अंचलाधिकारी भू-धारकता प्रमाण पत्र (एलपीसी) एवं जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने में तत्परता दिखायेंगे।Bihar news "मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना" के तहत प्राप्त आवेदनों को अविलंब कराएं ऑनलाइन : जिला पदाधिकारी

इस बैठक में अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, नगर आयुक्त, नगर निगम, बेतिया, शम्भू कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार, कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई, मिथलेश कुमार सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Bihar news केरला से आए दंपत्ति ने बेतिया से बच्ची को गोद लिया
Next: Prayagraj News :दहेज सामाजिक कुरीतियों को देता है बढ़ावा, दहेज लेना एवं देना अपराध – जिला दहेज प्रतिषेध अधिकारी

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.