Bihar News-विद्युत चोरी करने के आरोप में 2 लोगों को खिलाफ सोनपुर थाने में हुआ एफआईआर

Bihar News- FIR lodged in Sonpur police station against 2 people for stealing electricity.
Share News

संवाददाता -राजेन्द्र कुमार

सारण /सोनपुर ।

सोनपुर । सोनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में विद्युत विभाग के एसडीओ के निर्देश पर जेई सुरज कुमार ने टीम गठित कर छापामारी कर विद्युत चोरी करने के आरोप में 2 लोगों के खिलाफ सोनपुर थाने में नामजद प्राथमिक की दर्ज कराई है Bihar News- FIR lodged in Sonpur police station against 2 people for stealing electricity.

इस बात की जानकारी देते हुए विधुत विभाग के जेई सूरज कुमार ने रविवार को बताया कि जितेंद्र सिंह पिता स्व सुरेंद्र सिंह घर कल्याणपुर के ऊपर 68804/- रुपये जबकि उपेंद्र सिंह के ऊपर 27379 /–रुपये का जुर्माना लगाते हुए सोनपुर थाने में नामजद प्राथमिक की दर्ज की गई है ।उन्होंने बताया कि जितेंद्र सिंह पिता स्व सुरेंद्र सिंह कल्याणपुर निवासी जो विद्युत बकाया राशि 26256 /- रखने के बाद विद्युत विभाग के कर्मी द्वारा विद्युत विच्छेद कर दिया था। विधुत विच्छेद के बाद चोरी से विद्युत का उपयोग करते रहे जिससे विभाग को 42548/- की क्षति हुई है । इन पर कुल 68804/-रुपये की विद्युत चोरी करने के आरोप में पकड़े गए हैं जिससे विभाग ने 68804 /-रुपया का जुर्माना लगाया है। वहीं उपेंद्र सिंह पिता परमानंद सिंह ने मैन सर्विस वायर से मीटर से पहले तार को टैपिंग कर दूसरे तार द्वारा मीटर को बाईपास कर विद्युत ऊर्जा का उपयोग चोरी से कर रहा था ।जिससे विभाग को 27379 /–रुपये राजस्व की क्षति हुई है । पकड़े गए कुल 2 लोगों के ऊपर नामजद सोनपुर थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई गई है।Bihar News- FIR lodged in Sonpur police station against 2 people for stealing electricity.

 

Trending News