Bihar News बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर सरकारी स्कूल के हेड मास्टर की हत्या

Bihat News-District Magistrate Mr. Yashpal Meena and Superintendent of Police Mr. Ravi Ranjan Kumar ordered to maintain law and order.
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बेतिया पुलिस जिला के मटियरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बेखौफ मोटरसाइकिल सवार अज्ञात अपराधियों ने दवा दुकान पर बैठे एक सरकारी स्कूल के हेड मास्टर को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया।Bihar News: Fearless criminals shot and killed the head master of a government school.

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना गुरुवार की शाम की बताई जाती है। मटियरिया थाना के लछनौता ग्राम निवासी हेड मास्टर लाल बाबू सिंह अपने निवास स्थित दवा की दुकान पर बैठे थे, तभी मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोश अज्ञात अपराधी आए और गोली मारकर वहीं उनको ढेर कर दिया तथा मौके से भाग निकलले ।Bihar News: Fearless criminals shot and killed the head master of a government school.

सूत्रों के अनुसार गोली मृतक के छाती और सर में लगी बताई जाती है। आनन फानन में उन्हें उठाकर रामनगर पीएचसी में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है मृतक लाल बाबू सिंह लछनौता हाजी टोला उर्दू विद्यालय के प्रधान शिक्षक थे । पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है । हत्या के कारण का खुलासा नहीं हो सका है।

Trending News