Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News उर्वरक प्राप्ति तथा विभिन्न योजनाओं के लाभ लेने में किसानों को नहीं हो परेशानी, इसका रखें विशेष ध्यान : जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 14 February 2023
Bihar News उर्वरक प्राप्ति तथा विभिन्न योजनाओं के लाभ लेने में किसानों को नहीं हो परेशानी, इसका रखें विशेष ध्यान : जिलाधिकारी
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिले के किसानों को ससमय एवं निर्धारित मूल्य पर उर्वरक आदि उपलब्ध हो सके, इसके लिए जिला प्रशासन जीरो टॉलरेंस नीति के तहत हर संभव प्रयास कर रहा है। इसके साथ ही उर्वरक के थोक एवं खुदरा व्यवसायियों की समस्याओं के निराकरण की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। इसी के निमित जिलाधिकारी, कुंदन कुमार द्वारा उर्वरक की उपलब्धता, आवश्यकता तथा वितरण कार्य की समीक्षा की गयी।IMG 20230213 WA0024

जिलाधिकारी ने कहा कि खुदरा उर्वरक विक्रेताओं द्वारा जिला प्रशासन को यह जानकारी दी गयी है कि थोक उर्वरक विक्रेता निर्धारित दर से ज्यादा राशि ले रहे हैं, यूरिया के साथ अन्य कीटनाशक आदि बेवजह दे रहे हैं, कंपनी द्वारा एफओार पेय नहीं किया जा रहा है तथा पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि यह बेहद ही गंभीर मामला है। इस मामले की गंभीरता से जांच करायी जाय तथा संबंधित के विरूद्ध नियमानुकूल कार्रवाई की जाय।

जिलाधिकारी द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी को सख्त निर्देश दिया गया कि किसानों को हर हाल में निर्धारित मूल्य पर उर्वरक आदि की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय। किसी भी सूरत में कालाबाजारी नहीं होने पाएं, इसका विशेष ध्यान रखा जाय। कालाबाजारी करने वाले व्यक्तियों, दुकानों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध नियमानुकूल कार्रवाई की जाय। उन्होंने निर्देश दिया कि उर्वरक दुकानों/प्रतिष्ठानों की नियमित रूप से जांच करायी जाय। उर्वरक वितरण व्यवस्था की सतत निगरानी अतिआवश्यक है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही, कोताही एवं शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों, कर्मियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी।IMG 20230213 WA0024

उन्होंने कहा कि किसानों को उर्वरक आदि का क्रय करने तथा विभिन्न लाभकारी योजनाओं से आच्छादन में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाय। किसानों के कल्याण एवं उत्थान के लिए सरकार एवं जिला प्रशासन सदैव तत्पर है।
नैनो यूरिया की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि यह अत्यंत ही लाभकारी यूरिया है। काफी कम कीमत में उपलब्ध नैनो यूरिया के प्रयोग से किसानों की आर्थिक उन्नति संभव है। नैनों यूरिया के उपयोग के लिए किसानों को जागरूक तथा प्रेरित करें। किसानों के साथ बैठक करें तथा नैनो यूरिया के फायदों से अवगत करायें।Bihar News उर्वरक प्राप्ति तथा विभिन्न योजनाओं के लाभ लेने में किसानों को नहीं हो परेशानी, इसका रखें विशेष ध्यान : जिलाधिकारी

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, अनिल राय सहित जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News लक्ष्य के अनुरूप जिले के 13 प्रतिशत व्यक्तियों को खिलायी गयी डीईसी एवं एल्बेण्डाजोल दवा
Next: Bihar News जिले के 74 मध्य एवं उच्च विद्यालयों में लगायी जायेगी सेनेटरी पैड वेन्डिग मशीन एवं सेनेटरी पैड भस्मक मशीन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026

Latest News

  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.