Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News लक्ष्य के अनुरूप जिले के 13 प्रतिशत व्यक्तियों को खिलायी गयी डीईसी एवं एल्बेण्डाजोल दवा

जनवाद टाइम्स 14 February 2023
Bihar News लक्ष्य के अनुरूप जिले के 13 प्रतिशत व्यक्तियों को खिलायी गयी डीईसी एवं एल्बेण्डाजोल दवा
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

फाइलेरिया से बचाव हेतु जिले में अभियान चलाकर लोगों को दवा खिलाने का कार्यक्रम दिनांक-10 से 25 फरवरी तक फाइलेरिया मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा 10 फरवरी को इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया था। कार्यक्रम के अनुसार जिले के शत-प्रतिशत व्यक्तियों को 25 फरवरी तक एमडीए की खुराक डीईसी एवं अल्बेनडाजोल की गोली खिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

Bihar News लक्ष्य के अनुरूप जिले के 13 प्रतिशत व्यक्तियों को खिलायी गयी डीईसी एवं एल्बेण्डाजोल दवा
इसी परिप्रेक्ष्य में आज जिलाधिकारी, कुंदन कुमार द्वारा फाइलेरिया मुक्ति अभियान अंतर्गत सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम (एमडीए) की समीक्षा की गयी। इस अवसर पर मेयर, नगर निगम, बेतिया, श्रीमती गरिमा देवी सिकारिया, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, डॉ0 रमेश चन्द्रा सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

समीक्षा के क्रम में एसीएमओ द्वारा बताया गया कि लक्ष्य के अनुरूप दो दिनों में जिले के 13 प्रतिशत लोगों को डीईसी एवं अल्बेनडाजोल की गोली खिला दी गयी है। निर्धारित अवधि में जिले के शत-प्रतिशत व्यक्तियों को दवा खिला दी जायेगी।Bihar News लक्ष्य के अनुरूप जिले के 13 प्रतिशत व्यक्तियों को खिलायी गयी डीईसी एवं एल्बेण्डाजोल दवा

मेयर, नगर निगम, बेतिया द्वारा बताया गया कि निगम के सभी पार्षदों के साथ बैठक कर फाइलेरिया मुक्ति अभियान की जानकारी से अवगत करा दिया गया है। सभी वार्ड पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों के व्यक्तियों को अनिवार्य रूप से दवा का सेवन करने को कहा जा रहा है। निगम के सभी वार्डों में फाइलेरिया से बचाव हेतु दवा खिलायी जा रही है।

जिलाधिकारी ने कहा कि नगर निगम अधिकारियों एवं कर्मियों सहित सभी सफाईकर्मियों को भी यह दवा अनिवार्य रूप से खिलायी जाय। साथ ही फाइलेरिया मुक्ति अभियान का वार्डवार व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाय ताकि शत-प्रतिशत लोग दवा का सेवन कर सकें।

ज्ञातव्य हो कि फाइलेरिया मच्छर के काटने से होने वाला एक संक्रामक रोग है, जिसे सामान्यता हाथीपाँव के नाम से जाना जाता है। व्यक्ति किसी भी उम्र में फाइलेरिया से संक्रमित हो सकता है। फाइलेरिया के लक्षण हाथ और पैर की सूजन (हाथीपाँव) व हाइड्रोसील (अण्डकोष) का सूजन है।

फाइलेरिया से बचाव हेतु जिले में अभियान चलाकर लोगों को दवा खिलाने का कार्यक्रम दिनांक-10 से 25 फरवरी तक फाइलेरिया मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है।
फाइलेरिया से बचाव हेतु एमडीए की दवा साल में एक बार घर-घर निःशुल्क दी जाती है। 02 साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रोग से पीड़ित व्यक्तियों के अलावा यह दवा सभी को खानी है। 02-05 साल के लिए 01 गोली डीईसी एवं 01 गोली अल्बेनडाजोल, 06-14 साल के लिए 02 गोली डीईसी एवं 01 गोली अल्बेनडाजोल था 15 साल तथा उससे बड़े उम्र के व्यक्तियों के लिए 03 गोली डीईसी एवं 01 गोली अल्बेनडाजोल निर्धारित की गयी है।Bihar News लक्ष्य के अनुरूप जिले के 13 प्रतिशत व्यक्तियों को खिलायी गयी डीईसी एवं एल्बेण्डाजोल दवा

डीईसी की गोली खाली पेट नहीं खानी है और अल्बेनडाजोल की गोली चबाकर खाना है। दवा स्वास्थ्य कर्मी के सामने ही खाना जरूरी है। मरते हुए परजीवियों के प्रतिक्रिया स्वरूप कभी-कभी सरदर्द, शरीर में दर्द, बुखार, उल्टी तथा बदन पर चकते एवं खुजली जैसी मामूली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलती है। इससे घबड़ाने की आवश्यकता नहीं है, आमतौर पर ये लक्षण स्वतः ठीक हो जाते हैं। विशेष परिस्थिति में नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र से तुरंत संपर्क किया जा सकता है।

Post navigation

Previous: Bihar News महाशिवरात्रि, शबे-बरात एवं होली पर सजग एवं सतर्क रहें प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी : जिलाधिकारी
Next: Bihar News उर्वरक प्राप्ति तथा विभिन्न योजनाओं के लाभ लेने में किसानों को नहीं हो परेशानी, इसका रखें विशेष ध्यान : जिलाधिकारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.