Bihar News-सोनपुर में सक्षमता परीक्षा के आदेश पत्र को नियोजित शिक्षकों ने जलाकर किया विरोध प्रदर्शन 

Bihar News- Employed teachers protested by burning the order letter of competency test in Sonpur.
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

नियोजित शिक्षकों ने राज्यकर्मियों के दर्जा देने की सारण.सोनपुर ।

सोनपुर । प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर सोनपुर में बिहार शिक्षक एकता मंच पटना के आवाहन पर एक सूत्री मांग को लेकर सभी नियोजित शिक्षकों ने राज्यकर्मियों के दर्जा देने के लिए मांग की । जहां प्रखंड मुख्यालय सोनपुर में सक्षमता परीक्षा के विरोध में गठित कमेटी के प्रति को नियोजित शिक्षकों द्वारा सोमवार को सरकार के तुगलकी फरमान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन कर विभागीय अधिसूचना संख्या 307 / 1.2.24 के आदेश की प्रति को शिक्षकों ने जलायी ।Bihar News- Employed teachers protested by burning the order letter of competency test in Sonpur.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व अपर मुख्य सचिव के के पाठक के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया । सभी नियोजित शिक्षकों का कहना है कि जब वह टीईटी परीक्षा पास कर गई है तो फिर बार-बार परीक्षा लेकर सरकार शिक्षकों को क्यो परेशान कर रहे हैं। शिक्षक अमोद कुमार यादव सहित सैकड़ो शिक्षकों ने कहा कि अगर उनकी मांग पूर्ण नहीं हुई तो वे 10 जनवरी को जिला मुख्यालय में सरकार की खिलाफ मशाल जुलूस निकाला जाएगा वहीं 13 जनवरी को विधानसभा का धेराव होगा। सरकार को हर हाल में मेरे शर्त को मानना पड़ेगा। सरकार से मांग किया गया है कि बिना परीक्षा लिए और ऐच्छिक स्थानांतरण का नियम तय किया जाए । हम सभी नियोजित शिक्षक परीक्षा देने से इनकार कर रहे हैं और राज्य कर्मी के दर्जा सरकार को देना ही होगा । शिक्षकों ने कहा कि बिहार परीक्षा लिए राज्यकर्मी के दर्जा देने के समर्थन में शिक्षक एकजुट है । बार-बार परीक्षा लेना यह सरकार की तुगलकी फरमान कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार नियम में संशोधन करें। अगर सरकार शिक्षकों की मांगे पूरी नहीं की तो आने वाले समय में उन्हें मुहतोड़ जवाब दिया जाएगा ।Bihar News- Employed teachers protested by burning the order letter of competency test in Sonpur.

विरोध प्रदर्शन करने वाले नियोजित शिक्षक अमोद कुमार यादव, ओम सिंह यादव, रंजीत कुमार सिंह, विजय कुमार, संजय कुमार,रवि रंजन सिंह ,संजय सिंह, वीरेंद्र कुमार राय,पंकज कुमार ,विजय पासवान ,निर्भय कुमार ,जितेंद्र शर्मा ,सुजता कुमारी,रेखा कुमारी ,पूनम कुमारी सहित अन्य सैकड़ो शिक्षक मौजूद रहे ।

Trending News