Bihar News : नेपाल में भूकंप से भीषण तबाही, अब तक 128 लोगों की मौत, कांप उठा उत्तर भारत 

Bihar News: Earthquake causes massive devastation in Nepal, 128 people dead so far, North India trembles
Share News

कई राज्यों में शुक्रवार की मध्य रात्रि भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तर भारत में रिक्टर पैमाने पर 5.9 भूकंप की गति बतायी गई है , जो काफी कम समय के लिए महसूस किए गए । झटका महसूस होते हैं लोग घरों से निकाल कर बाहर भागने लगे और अफरा तफरी मच गयी। लेकिन जान माल की क्षति की कोई सूचना नहीं है।

IMG 20231104 WA0199
इसी क्रम में नेपाल की धरती भी तेज गति से कांपी उठी और वहां इसके भयावह परिणाम देखने को मिला है। अब तक इस आपदा में मृतकों की संख्या 128 बताई गई है और सैकड़ो की संख्या में घायल बताए जाते हैं। घायलों को नेपाल के विभिन्न अस्पतालों में इलाज हेतु दाखिल कराया गया है। आपदा को लेकर नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने भूकंप से हुई मानवीय और भौतिक क्षति पर दुख व्यक्त किया। नेपाल के एक अधिकारी के मुताबिक, भेरी अस्पताल, कोहलपुर मेडिकल कॉलेज, नेपालगंज सैन्य अस्पताल और पुलिस अस्पताल को भूकंप प्रभावितों के लिए समर्पित अस्पताल बनाया गया है। नेपाल में सभी हेली-ऑपरेटरों को तैयार रहने के लिए कहा गया है और प्रभावित क्षेत्रों से घायलों को एयरलिफ्ट करने की सुविधा के लिए नियमित उड़ान आवाजाही निलंबित कर दी गई है।

Bihar News: Earthquake causes massive devastation in Nepal, 128 people dead so far, North India tremblesनेपालगंज हवाई अड्डे और सैन्य बैरक हेलीपैड पर एक एम्बुलेंस तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं।

You may have missed