Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News मोदी सरकार को पीछे हटने पर मजबूर कर वाहन चालकों ने नए साल की उत्साहजनक शुरुआत की

जनवाद टाइम्स 3 January 2024
Bihar News Drivers made an encouraging start to the new year by forcing Modi government to step back.
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

भाकपा-माले केन्द्रीय कमिटी सदस्य सह सिकटा विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा है कि नये मोटर वाहन अधिनियम के खिलाफ पूरे देश में वाहन चालकों ने अपने ऐतिहासिक संघर्ष के जरिए तानाशाह मोदी सरकार को पीछे हटने के लिए मजबूर करके नये साल मे तानाशाही के खिलाफ जन संघर्षों की उत्साह जनक शुरुआत की है. इस जीत पर भाकपा- माले देश के तमाम वाहन चालकों को बधाई देती है. हमारी पार्टी उनके संघर्षों के साथ कदम दर कदम खड़ी है।

Bihar News Drivers made an encouraging start to the new year by forcing Modi government to step back.

मोदी शासन में किसान-मजदूर विरोधी कृषि और श्रम कानूनों के बाद, इंडियन पीनल कोड में जो बदलाव किए गए हैं, वे भारत की मौजूदा स्वतंत्रता और जनता के अधिकारों के लिए अब तक के सबसे घातक खतरों का प्रतिनिधित्व करती हैं. इंडियन पीनल कोड में किया गया संशोधन पुलिस को असीमित अधिकार देता है और जनता के अधिकारों का हनन करने वाला है.

इसी के तहत मोटर वाहन अधिनियम में बदलाव करके एक्सीडेंट होने पर ड्राइवर को 10 साल की सजा और 7 लाख के जुर्माने का प्रावधान कर दिया गया है. देशव्यापी प्रदर्शनों के बाद सरकार पीछे हटी है, लेकिन उसके द्वारा कानूनों को और ज्यादा दमनकारी बनाने के खिलाफ़ हमें 2024 मे और मजबूत एकता के साथ निर्णायक जंग में उतरना होगा।Bihar News Drivers made an encouraging start to the new year by forcing Modi government to step back.

देश मे बढ़ते सड़क हादसे के लिए केवल ड्राइवर को जिम्मेदार ठहराना एकदम से अन्याय है. एक रिपोर्ट के मुताबिक ज्यादातर हादसे सड़क की गलत डिजाइनिंग के चलते होती हैं. सरकार अपनी जिम्मेवारी से भाग रही है और वाहन चालकों पर नकेल कसना चाहती है.

Post navigation

Previous: Prayagraj News:वर्ष 2023-24 में दशमोत्तर छात्रवृति /शुल्क प्रतिपूर्ति आनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी निर्धारित
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन हुई बैठक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे प्रांतीय अध्यक्ष सौरभ कुमार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0004
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260618-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जनवाद टाइम्स 18 June 2026

Latest News

  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
  • Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
  • Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.