Bihar News डबल मर्डर से बाल्मीकि नगर में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Bihar News Double murder spreads sensation in Valmiki Nagar, police busy investigating
Share News

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिम चंपारण।
पश्चिम चंपारण बगहां पुलिस जिला अंतर्गत
इंडो नेपाल सीमा से सटे वाल्मिकीनगर थाना अंतर्गत ठाड़ी रेता में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। रेता में गंडक नदी किनारे और वाल्मीकि टाइगर रिजर्व जंगल से सटे एक साधु और उसकी पत्नी की हत्या निर्मम तरीके से की गई है। बताया जा रहा है कि ये दोनों ठाड़ी गांव के रहने वाले थे और विगत 5 वर्षों से रेता में गंडक नदी किनारे जंगल के बीच एक कुटिया बनाकर रहते थे। साथ हीं दियारा की जमीन पर खेती भी करते थे। घटना वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के चूलभट्टा जंगल से तकरीबन 500 मीटर दूर रेता की है।

Bihar News Double murder spreads sensation in Valmiki Nagar, police busy investigating
बता दें कि 70 वर्षीय साधु बोधन महतो का शव नदी के बीच ठोकर पर पाया गया, वहीं उनकी पत्नी 65 वर्षीय भगवती देवी का शव नदी किनारे जंगल क्षेत्र में पड़ा हुआ था। शव की स्थिति देख ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि बुजुर्ग साधु बोधन महतो को पहले लाठी डंडे से पीटा गया है और फिर उसका बाल उखाड़ लिया गया है साथ हीं पत्थर से चेहरे को कुचला गया है। वहीं महिला का शव देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसके दोनों आंख फोड़ दिए गए हैं।Bihar News Double murder spreads sensation in Valmiki Nagar, police busy investigating

दरअसल इस इलाके में लोगों की आवाजाही काफी कम रहती है। आज सुबह 10 से 11 बजे के बीच जब मछुआरे और किसान उस तरफ गए तो उन्होंने शव को देखा और फिर इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की छानबीन में जुटी है। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। जैसे हीं शव मिलने की खबर इलाके में आग की तरह फैली वैसे हीं लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।

Trending News