Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-मुहर्रम को लेकर डीएम और एसपी ने सभी पदाधिकारियो को दिए आवश्यक निर्देश 

जनवाद टाइम्स 10 July 2024
Bihar News-मुहर्रम को लेकर डीएम और एसपी ने सभी पदाधिकारियो को दिए आवश्यक निर्देश 
Share News
       

संवाददाता -राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर ।.
जुलूस में हथियारों के प्रदर्शन पर रहेगा प्रतिबंध ।

डीजे पर भी रहेगा बैन

सोशल मीडिया पर प्रशासन की रहेगी पैनी नज
हाजीपुर, 10 जुलाई।

मुहर्रम की तैयारी को लेकर मुख्य सचिव द्वारा वीसी के माध्यम से की गई समीक्षा बैठक के तुरंत बाद जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा और पुलिस अधीक्षक श्री हर किशोर राय द्वारा सभी एसडीएम ,सीडीपीओ, बीडीओ ,सीओ एवं सभी थाना इंचार्ज के लिए आवश्यक निर्देश जारी किया गया है। विदित है कि मुहर्रम 17 जुलाई को है। जिला प्रशासन ने एक हफ्ताह पहले ही विधि व्यवस्था को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।

Bihar News-मुहर्रम को लेकर डीएम और एसपी ने सभी पदाधिकारियो को दिए आवश्यक निर्देश 
मुहर्रम को लेकर सभी थानों में शांति समिति की बैठक शीघ्र आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। शांति समिति की बैठक में एसडीएम और सीडीपीओ को भी शामिल रहने का निर्देश दिया गया है।
रूटों का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश एसडीएम ,थाना प्रभारी और अंचल अधिकारी को दिया गया है। रास्ते में पड़ने वाले बिजली के तार ,वृक्ष आदि को भी ध्यान में रखकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। डीजे प्रतिबंधित रहेगा। लाउडस्पीकर रात्रि 10 बजे तक बजाने की अनुमति रहेगी। इसका अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। महत्वपूर्ण चिन्हित जगहों पर सीसीटीवी एवं ड्रोन की पैनी नजर रहेगी।

Bihar News-मुहर्रम को लेकर डीएम और एसपी ने सभी पदाधिकारियो को दिए आवश्यक निर्देश 
जुलूस के लिए लाइसेंस देते समय ऑर्गेनाइजर के साथ-साथ 15- 20 सदस्यों का पहचान पत्र एवं आधार कार्ड प्राप्त कर लिया जाएगा।
हर संवेदनशील स्थलों पर मजिस्ट्रेट ,पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बल की पर्याप्त संख्या में प्रतिनियुक्ति की जाएगी।
सोशल मीडिया पर प्रशासन की 24 घंटे पैनी नजर रहेगी। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दंडाधिकारी आवश्यकता होने पर निरोधात्मक कार्रवाई भी करेंगे।
जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया है कि पुराने मामलों की समीक्षा कर ली जाए और यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि कोई जमीनी विवाद हो तो इसका ससमय निष्पादन कर लिया जाए।
जिला पदाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी के निर्देश के बाद जिला, अनुमंडल, प्रखंड, अंचल और थाना स्तर के सभी पदाधिकारी, पुलिस अधिकारी एक्शन मोड में आ गए हैं।

Post navigation

Previous: Bihar news बेतिया पुलिस की बड़ी उपलब्धि चनपटिया थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का सफल उद्भेदन के साथ 4 अपराधकर्मी गिरफ्तार
Next: Bihar News-डीएम के औचक निरीक्षण में गैर हाजिर पाए गए आईटीआई कॉलेज के प्रिंसिपल प्रिंसिपल सहित अन्य सभी अनुपस्थित कर्मियों का वेतन अगले आदेश तक के लिए बंद 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.