Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी ने किये कई कोषांगो की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 7 October 2025
Bihar News-बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी ने किये कई कोषांगो की समीक्षा
Share News
       

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

 

हाजीपुर /वैशाली

वैशाली 05 अक्टूबर 2025 :- आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजन के लिए तैयारियों की हुई समीक्षा ।आज विडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह की अध्यक्षता में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी, व सभी कोषांग के नोडल के साथ बैठक हुई।Bihar News-बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी ने किये कई कोषांगो की समीक्षा

बैठक में मुख्य रूप से वाहन कोषांग, विधि-व्यवस्था कोषांग,आदर्श आचार संहिता कोषांग, बज्रगृह-सह-मतगणना कोषांग की विस्तृत रूप से समीक्षा की गई।

वाहन कोषांग के समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में प्रयुक्त होने वाले वाहनों की उपलब्धता, अधिग्रहण एवं ट्रैकिंग की व्यवस्था की समीक्षा की गई।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी वाहनों का पूर्व सर्वेक्षण कर उनकी स्थिति का आंकलन विधानसभा बार किया जाए तथा आवश्यकता के अनुरूप अतिरिक्त वाहनों की पहचान कर शीघ्र अधिग्रहण की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए।
विधि व्यवस्था कोषांग के समीक्षा के क्रम में उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने हेतु सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए जिले में चिन्हित संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची को अद्यतन करने, फ्लैग मार्च एवं शांति समिति की बैठकों के आयोजन पर बल दिया गया।
आदर्श आचार संहिता कोषांग के समीक्षा के दौरान कहा कि आदर्श आचार संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सभी संबंधित पदाधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा राजनीतिक दलों एवं अभ्यर्थियों द्वारा किए जाने वाले प्रचार-प्रसार,सार्वजनिक स्थानों के उपयोग एवं सोशल मीडिया पर निगरानी रखने हेतु टीमों को अलर्ट मोड में रहने को कहा गया।

बज्रगृह-सह-मतगणना कोषांग के समीक्षा करते हुए कहा कि बज्रगृह (स्ट्रॉंग रूम) की सुरक्षा, सीसीटीवी कवरेज, डबल लॉक व्यवस्था, 24×7 निगरानी आदि, मतगणना स्थल की संरचना, विधि व्यवस्था, कर्मचारियों की तैनाती एवं गणना प्रशिक्षण की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी कोषांगों के वरीय अधिकारियों एवं नोडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण, दायित्वपूर्ण एवं संवेदनशील प्रकृति का है, इसलिए सभी पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता, तत्परता एवं पूर्ण निष्ठा के साथ सुनिश्चित करें।
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन हो, यह सुनिश्चित किया जाए।

Bihar News-बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी ने किये कई कोषांगो की समीक्षा
बैठक में अपर समाहर्त्ता , वैशाली,उप विकास आयुक्त, वैशाली, तीनों अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी,सभी विधानसभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, सभी कोषांग के नोडल एवं प्रभारी उप निर्वाचन पदाधिकारी ,सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण विडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से जुड कर उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Bihar News पश्चिम चम्पारण में विकास का उत्सव : 601 लाभुकों को भूमि, 200 लाभुकों को आवास, 202 लाभुकों को जविप्र अनुज्ञप्ति, 150 अभ्यर्थियों को नौकरी, 100 लाभुकों को शौचालय
Next: Bihar News- कबीर आश्रम मठ राजापाकर के पूर्व महंत दौलत दास के 49 वी पुण्यतिथि कबीरपंथी विचार के लोगों द्वारा श्रद्धापूर्वक मनाया गया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.