Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News पश्चिम चम्पारण में विकास का उत्सव : 601 लाभुकों को भूमि, 200 लाभुकों को आवास, 202 लाभुकों को जविप्र अनुज्ञप्ति, 150 अभ्यर्थियों को नौकरी, 100 लाभुकों को शौचालय

जनवाद टाइम्स 7 October 2025
Bihar News: A celebration of development in West Champaran: Land for 601 beneficiaries, housing for 200 beneficiaries, JVP licenses for 202 beneficiaries, jobs for 150 candidates, and toilets for 100 beneficiaries.
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।

अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री सह पश्चिम चम्पारण के प्रभारी मंत्री, जनक राम ने आज स्थानीय गाँधी सभागार (प्रेक्षा गृह) में आयोजित एक भव्य समारोह में विभिन्न योजनाओं के तहत सैकड़ों लाभुकों को नियुक्ति पत्र, आवास की सांकेतिक चाबी, भूमि का पर्चा, जविप्र अनुज्ञप्ति, शौचालय निर्माण अनुदान स्वीकृति पत्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।Bihar News: A celebration of development in West Champaran: Land for 601 beneficiaries, housing for 200 beneficiaries, JVP licenses for 202 beneficiaries, jobs for 150 candidates, and toilets for 100 beneficiaries.

इस अवसर पर मंत्री जनक राम ने कहा कि सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। आज का यह सामूहिक वितरण कार्यक्रम सुशासन और जनकल्याण की दिशा में एक सशक्त कदम है।

मंत्री ने सभी लाभुकों और पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि जनहित की योजनाओं का लाभ पारदर्शी रूप से सभी पात्र लोगों तक पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता है।

कार्यक्रम के दौरान जिले के 601 भूमिहीन लाभुकों को भूमि का पर्चा प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 200 लाभुकों को आवास निर्माण पूर्ण करने पर सांकेतिक चाबी, जबकि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत 100 लाभुकों को शौचालय अनुदान स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। वहीं 202 लाभुकों को जन वितरण प्रणाली विक्रेता का अनुज्ञप्ति प्रदान किया गया। जिसमें नरकटियागंज अनुमंडल अंतर्गत 184 एवं बगहा अनुमंडल अंतर्गत 18 लाभुक शामिल हैं। इसके अलावा अनुकंपा के आधार पर नवनियुक्त 150 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले ठकराहा, लौरिया और गौनाहा के प्रखंड विकास पदाधिकारी, लौरिया एवं नौतन के प्रखंड समन्वयक, तथा सेमरा कटकुइया (बगहा-02) पंचायत की माननीय मुखिया को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।Bihar News: A celebration of development in West Champaran: Land for 601 beneficiaries, housing for 200 beneficiaries, JVP licenses for 202 beneficiaries, jobs for 150 candidates, and toilets for 100 beneficiaries.

इस अवसर पर सांसद, डॉ. संजय जायसवाल, विधायक, विनय बिहारी, विधान पार्षद, आफाक अहमद, भीष्म सहनी, उप विकास आयुक्त, सुमित कुमार, अपर समाहर्ता, राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), कुमार रविन्द्र, निदेशक, डीआरडीए, अरुण प्रकाश, अनुमंडल पदाधिकारी, नरकटियागंज, सूर्य प्रकाश गुप्ता, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, राकेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: BiharNews मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना’ का शुभारंंभ
Next: Bihar News-बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी ने किये कई कोषांगो की समीक्षा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.