Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-जिला पदाधिकारी वैशाली ने जिला बाल संरक्षण इकाई एवं श्रम अधीक्षक कार्यालय के कार्यों की समीक्षा की

जनवाद टाइम्स 29 June 2024
Bihar News-जिला पदाधिकारी वैशाली ने जिला बाल संरक्षण इकाई एवं श्रम अधीक्षक कार्यालय के कार्यों की समीक्षा की
Share News
       

  संवाददाता –राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर।
हाजीपुर, 29 जून, 2024

आज दिनांक 29.06.2024 को जिलाधिकारी वैशाली के द्वारा जिला बाल संरक्षण इकाई के कार्यों की समीक्षा की गई। सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई वैशाली के द्वारा बताया गया कि वैशाली में 0-6 वर्ष के बच्चों के संरक्षण हेतु विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान संचालित है, जिसमें वर्तमान में दो बालक एवं तीन बालिकाएं आवासित है। अब तक कुल 35 बच्चों का दत्तक ग्रहण दिया जा चुका है और 53 बच्चों को उनके परिवार में पुनर्स्थापित किया गया है।

Bihar News-जिला पदाधिकारी वैशाली ने जिला बाल संरक्षण इकाई एवं श्रम अधीक्षक कार्यालय के कार्यों की समीक्षा की
गृह में आवासित विशेष आवश्यकता वाली बालिका का इलाज एम्स पटना में चल रहा है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बालिका की ईलाज सुचारु ढंग से कराई जाए।
परवरिश योजना के संबंध में सहायक निदेशक के द्वारा बताया गया कि वर्तमान में कुल 610 लाभुकों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में अब तक 52373 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है। स्पॉन्सरशिप योजना में वर्तमान में लाभुकों की संख्या 32 है। ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को परिचय पत्र जारी करने से संबंधित समीक्षा में पाया गया की अब तक 06 व्यक्तियों के द्वारा आनलाइन आवेदन दिया गया है जिन्हें जिलाधिकारी के स्तर से परिचय पत्र उपलब्ध करा दिया गया है। जिले में अब तक 479 बाल श्रमिक बाल श्रम से मुक्त कराए गए हैं जिनमें 348 लोगों को एनटाइटलमेंट कार्ड उपलब्ध करा दिया गया है। जिलाधिकारी ने कार्यालय द्वारा संचालित सभी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया ताकि अधिक से अधिक लाभुकों को योजना का लाभ मिल सके।
Bihar News-जिला पदाधिकारी वैशाली ने जिला बाल संरक्षण इकाई एवं श्रम अधीक्षक कार्यालय के कार्यों की समीक्षा की
समीक्षा बैठक में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सह नोडल पदाधिकारी विशेष किशोर पुलिस इकाई, वैशाली श्री अबू जफर, श्रम अधीक्षक श्री शशि कुमार सक्सेना, सहायक निदेशक बाल संरक्षण श्री विनोद कुमार ठाकुर, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) सह अध्यक्ष बाल कल्याण समिति श्रीमती ललिता कुमारी तथा सभी प्रखंडों के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज पत्रकार पर जानलेवा हमला करने वाले को पुलिस ने हमले में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल 
Next: Bihar news व्यवस्थित तरीके से कराएं सघन वृक्षारोपण : जिला पदाधिकारी

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.