Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news जिलाधिकारी करेंगे स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह स्थल पर झंडोत्तोलन

जनवाद टाइम्स 13 August 2022
Bihar news जिलाधिकारी करेंगे स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह स्थल पर झंडोत्तोलन
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

प्रभारी जिलाधिकारी, पश्चिम चम्पारण,  अनिल कुमार द्वारा आज स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त पर झंडोत्तोलन सहित अन्य कार्यक्रमों की तैयारी की समीक्षा की गयी। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, पश्चिम चम्पारण, राजीव कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, विनोद कुमार, वरीय उप समाहर्ता,  रवि प्रकाश, श्रीमती कुमारी पूर्णिमा,  राजीव कुमार सहित जिला शिक्षा पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग अधिकारी उपस्थित रहे।

Bihar news जिलाधिकारी करेंगे स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह स्थल पर झंडोत्तोलन

समीक्षा के क्रम में प्रभारी पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा द्वारा बताया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त 2022 को स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह स्थानीय महाराजा स्टेडियम में मनाया जायेगा। मुख्य समारोह स्थल पर झंडोत्तोलन जिलाधिकारी, पश्चिम चम्पारण द्वारा किया जाना है।

 

उन्होंने बताया कि मुख्य समारोह स्थल महाराजा स्टेडियम में 09.00 बजे पूर्वाह्न झंडोत्तोलन होगा। इसके साथ ही 09.30 बजे पूर्वाह्न समाहरणालय प्रांगण, 09.40 बजे पूर्वाह्न जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, 09.50 बजे पूर्वाह्न पुलिस अधीक्षक, बेतिया के कार्यालय प्रांगण, 10.00 बजे पूर्वाह्न अनुमंडल कार्यालय, बेतिया सदर, 10.05 बजे पूर्वाह्न गृह रक्षा वाहिणी कार्यालय, 10.15 बजे पूर्वाह्न पुलिस केन्द्र, बेतिया एवं 11.00 बजे पूर्वाह्न महादलित बस्ती तथा अमृत सरोवर स्थल पर झंडोत्तोलन सम्पन्न होगा।

 

प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा निदेश दिया गया कि मुख्य समारोह स्थल सहित अन्य कार्यक्रम की सभी तैयारियां ससमय कर ली जाय। जिले के माननीय जनप्रतिनिधियों को समारोह में भाग लेने हेतु आमंत्रित किया जाय, उन्हें आमंत्रण पत्र ससमय भिजवाना सुनिश्चित किया जाय। सार्जेंट मेजर झंडा फहराने की सुव्यस्थित व्यवस्था करेंगे। झंडा सही तरीके से बंधा हो एवं सुगमतापूर्वक फहर जाय, इसे सुनिश्चित करेंगे। Bihar news जिलाधिकारी करेंगे स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह स्थल पर झंडोत्तोलन

उन्होंने कहा कि समारोह स्थल पर आगन्तुकों, वाहनों, स्टेज आदि के लिए सैनेटाईजेशन एवं थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था सिविल सर्जन सुनिश्चित करेंगे।। अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया तथा नगर आयुक्त, बेतिया नगर निगम को साफ-सफाई, जलनिकासी तथा अन्य सभी आवश्यक तैयारियां ससमय पूर्ण कर लेने का निदेश प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा दिया गया है। उन्होंने कहा कि शहर की समुचित साफ-सफाई, रंग-रोगन की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। वहीं कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल को रंगाई-पुताई तथा कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग को आवागमन हेतु समुचित व्यवस्था ससमय कर लेने को कहा गया है।

Post navigation

Previous: Agra News: परमार्थ धाम आश्रम में लगेगी पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की प्रतिमा
Next: Bihar news भाजपा विधवा विलाप बंद करे, बहुमत के फैसले का सम्मान करे- भाकपा माले

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026

Latest News

  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.