Agra News: परमार्थ धाम आश्रम में लगेगी पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की प्रतिमा

IMG-20220813-WA0078
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पैतृक गांव कहे जाने वाले बटेश्वर में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में परमार्थ धाम बटेश्वर में उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी जिससे आने वाली पीढियां इस भारत रत्न के इतिहास से परिचित हो सकें।

IMG 20220813 WA0078
बटेश्वर में स्थित परमार्थ धाम आश्रम के अध्यक्ष ब्रजेश शास्त्री ने बताया कि देश मे आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरकार द्वारा अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। आजादी की जंग में बटेश्वर की भूमि भी क्रांति का प्रमुख केंद्र रही थी और अटल विहारी वाजपेयी ने भी आजादी की जंग में बटेश्वर में क्रांतिकारियों के साथ मिलकर अंग्रेजों से लोहा लिया। बटेश्वर पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी का पैतृक गांव है। उन्होंने ही अपने प्रधानमंत्री रहते बटेश्वर वासियों को रेल की सौगात दी थी।

 

Agra News: परमार्थ धाम आश्रम में लगेगी पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की प्रतिमा

परमार्थ धाम आश्रम द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के राष्ट्रीय पर्व पर आश्रम में इस महानायक की भव्य प्रतिमा 108 वैदिक ब्राह्मणों के मुख से वेद मंत्रो की गूंज के बीच स्थापित की जाएगी। प्रतिमा का भूमिपूजन कब होगा और अनावरण किसके द्वारा किया जाएगा इसकी घोषणा जल्द की जाएगी।

You may have missed