Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News जिलाधिकारी ने गाँधीजी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, किया नमन

जनवाद टाइम्स 2 October 2024
Bihar News District Magistrate garlanded Gandhiji's statue and paid homage
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

महात्मा गाँधी की 155 वीं जयंती के अवसर पर आज जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में गाँधीजी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया गया तथा भारत की आजादी में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया गया।Bihar News District Magistrate garlanded Gandhiji's statue and paid homage

जिला मुख्यालय बेतिया के हरिवाटिका चौक अवस्थित गाँधीजी की प्रतिमा पर जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय सहित अन्य अधिकारियों ने माल्यापर्ण किया।

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने भितिहरवा गाँधी आश्रम स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही गाँधी स्मारक संग्रहालय का अवलोकन भी किया। इस क्रम में आश्रम परिसर में पौधरोपण भी किया गया।

माल्यापर्ण करने के उपरांत जिलाधिकारी ने कहा कि भारत को आजादी दिलाने में महात्मा गाँधी की अत्यंत ही सराहनीय भूमिका रही है। उनके सत्य और अहिंसा के सिद्धांत ने जन-जन में एक अद्भुत क्रांति ला दी। गाँधीजी हमेशा कहा करते थे कि किसी भी तरह के विरोध का मार्ग हिंसात्मक नहीं हो सकता है। अहिंसा में जो शक्ति है, उसकी जगह हिंसा कभी भी नहीं ले सकती है। उन्होंने कहा कि चंपारण सत्याग्रह ने ही मोहनदास करमचंद गाँधी को महात्मा बना दिया। उन्होंने कहा कि कमाल के थे महात्मा गाँधी, जिनके बिना शस्त्र उठाए ही चल पड़ी आंधी और देश को आजादी मिली।Bihar News District Magistrate garlanded Gandhiji's statue and paid homage

इस अवसर पर उपविकास आयुक्त, सुमित कुमार, अपर समाहर्ता, विभागीय जाँच, कुमार रविन्द्र, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, रामानुज प्रसाद सिंह, नगर आयुक्त, नगर निगम, बेतिया, शम्भू कुमार, निदेशक, डीआरडीए, अरुण प्रकाश, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, विनोद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, नरकटियागंज, सूर्य प्रकाश गुप्ता सहित तमाम जिला स्तरीय पदाधिकारी, स्कूली बच्चे एवं आमजन उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Bihar news बेतिया एनएच पर लगे जलजमाव को लेकर सिकटा विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने मुख्य अभियन्ता से किया बात
Next: Ambedkar Nagar News – आदर्श नगर पंचायत-जहांगीरगंज में स्वच्छ भारत दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.