Bihar News-वैशालीगढ़ में बन रहे बुद्ध स्मृति स्तूप एवम सम्पूर्ण परिसर का जिलाधिकारी एवम पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

Bihar News-वैशालीगढ़ में बन रहे बुद्ध स्मृति स्तूप एवम सम्पूर्ण परिसर का जिलाधिकारी एवम पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर

वैशाली प्रखंड अंतर्गत वैशाली गढ़ में निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं बुद्ध स्मृति स्तूप सहित उस परिसर में बन रहे अन्य सभी भवनों के प्रगति कार्य का जिलाधिकारी एवम पुलिस अधीक्षक के द्वारा निरीक्षण किया और एक-एक चीज की जानकारी प्राप्त की गयी।

Bihar News-वैशालीगढ़ में बन रहे बुद्ध स्मृति स्तूप एवम सम्पूर्ण परिसर का जिलाधिकारी एवम पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
यहां पर मुख्य स्तूप, मेडिटेशन सेंटर, गेस्ट हाउस, लाइब्रेरी,विजिटर सेंटर, म्यूजियम, एमपीथिएटर एवं संपूर्ण परिसर की सौंदर्यीकरण के कार्य का समीक्षा की गयी और कार्यकारी एजेंसी को निर्देश दिया गया कि सभी कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराई जाय।

Bihar News-वैशालीगढ़ में बन रहे बुद्ध स्मृति स्तूप एवम सम्पूर्ण परिसर का जिलाधिकारी एवम पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
इस अवसर पर जिलाधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक श्री रवि रंजन कुमार,अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार सिंह,कंस्ट्रक्शन कंपनी के परियोजना निदेशक एवं अभियंता ,भवन निर्माण विभाग केअभियंता,आरसिडी के अभियंता,प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचलाधिकारी वैशाली उपस्थित थे।

Trending News