Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने की संयुक्त ब्रीफिंग

जनवाद टाइम्स 1 February 2025
Bihar News- District Magistrate and Superintendent of Police did a joint briefing to celebrate Saraswati Puja in a peaceful and harmonious environment
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा और पुलिस अधीक्षक श्री ललित मोहन शर्मा द्वारा समाहरणालय सभा कक्ष में संयुक्त ब्रीफिंग की गई।बैठक में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी के अलावा सभी एसडीएम, एसडीपीओ,अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और सभी थाना अध्यक्ष मौजूद रहे।Bihar News- District Magistrate and Superintendent of Police did a joint briefing to celebrate Saraswati Puja in a peaceful and harmonious environment

जिलाधिकारी ने कहा कि पूजा जुलूस में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। डीजे का उपयोग करने वालों पर संबंधित थानाध्यक्ष द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बिना लाइसेंस के सार्वजनिक जगह पर पंडाल नहीं लगाया जाएगा। लाइसेंस देते समय स्पष्ट उल्लेख करेंगे कि धार्मिक उन्माद न हो।

राजनीतिक गाना या अश्लील गाने का प्रयोग वर्जित रहेगा। सरस्वती पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण कराने के संबंध में सभी पदाधिकारी को सजग और सतर्क रहकर विधि व्यवस्था संधारण का निर्देश दिया गया।उन्होंने युवाओं के व्यवहार पर खास नजर रखने तथा जुलूस के साथ पुलिस बल को प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर जिला प्रशासन की पैनी नजर है।कहा गया कि अधिक से अधिक का असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधिसम्मत बंध पत्र लिया जाए।सरस्वती पूजा पंडालों के लिए समय पर लाइसेंस निर्गत किया जाए।बताया गया कि सभी अनुमंडल पदाधिकारी रूट वेरिफिकेशन के बाद ही लाइसेंस निर्गत करेंगे। उन्होंने कहा की मूर्ति विसर्जन जुलूस की फोटोग्राफी अवश्य कराएं।सभी जगह पर सीसीटीवी और ड्रोन की व्यवस्था रहेगी।विसर्जन घाटों पर पुलिस बल, मजिस्ट्रेट, चिकित्सा कर्मी, गोताखोर, एसडीआरएफ की  प्रतिनियुक्ति समय पर करने का निर्देश दिया गया।बलपूर्वक चंदा वसूली करने वाले पर कठोर कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया।पूजा के दौरान और मूर्ति विसर्जन होने तक सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखी जाएगी।झूठी खबर और अफवाह फैलाने वालों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।Bihar News- District Magistrate and Superintendent of Police did a joint briefing to celebrate Saraswati Puja in a peaceful and harmonious environment

बैठक में एडीएम श्री विनोद कुमार सिंह, जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी श्री नीरज, हाजीपुर एसडीएम श्री रामबाबू बैठा, महुआ एसडीएम श्री किसलय कुशवाहा,महनार एसडीएम श्री नीरज कुमार, सभी एसडीपीओ सहित सहित सभी बीडीओ, सीओ, सभी थाना प्रभारी
मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News-बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ वैशाली जिला इकाई के तत्वावधान में जिला मुख्यालय के समक्ष गांधी चौक पर एकदिवसीय धरना देकर मुख्यमंत्री को संबोधित 6 सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी सौपा
Next: Bihar News-जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा के निर्देशानुसार विश्व आद्र भूमी दिवस का आयोजन किया गया

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-09 at 10.01.36 PM
  • Etawah

इटावा: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा, 32 वाहन सीज, ₹5.18 लाख वसूले

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 8.14.41 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 7.13.48 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: कक्षा 11 में नामांकन के लिए अभियान शुरू, 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 7.13.33 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: कमलनाथ नगर रोड व नाले के निर्माण में देरी से बदहाल स्थिति, गरिमा ने उठाए सवाल

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026

Latest News

  • इटावा: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा, 32 वाहन सीज, ₹5.18 लाख वसूले
  • बिहार न्यूज़: गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन
  • बिहार न्यूज़: कक्षा 11 में नामांकन के लिए अभियान शुरू, 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन
  • बिहार न्यूज़: कमलनाथ नगर रोड व नाले के निर्माण में देरी से बदहाल स्थिति, गरिमा ने उठाए सवाल
  • बिहार न्यूज़: पुलिस अधीक्षक ने योगापट्टी थाना का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.