संवाददाता -राजेन्द्र कुमार
वैशाली /राजापाकर ।
राजापाकर — चित्रगुप्त नगर निवासी स्वर्गीय अविनाश कुमार वर्मा के प्रथम पुत्र राजीव कुमार वर्मा उर्फ पुटटू जो पिछले पांच वर्षों से हरियाणा राज्य के सोनीपत के मोथल स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था और अपनी पत्नी एवं बच्चों के साथ रह रहा था. पिछले 28 अप्रैल को जब राजीव अपने बच्चों के लिए स्कूल बैग खरीदने जा रहा था कि अज्ञात कार ने उसे जोरदार ठोकर मार दी.
जिससे उसके सिर एवं कान में गंभीर चोटें आईं और सड़क पर गिरते ही खून बहने लगा और वह बेहोश हो गया.लोगों की मदद से उसे नई दिल्ली सिविल लाइन स्थित सुश्रुती ट्रामा सेंटर में इलाज के भर्ती कराया गया. स्थिति गंभीर होने पर उसे आईसीयू में ले जाया गया. इस बीच वह जीवन और मौत के बीच झूलता रहा. आखिरकार 31मई की सुबह 8.45 बजे वह जीवन की जंग में हार गया और उसने दम तोड़ दिया. फिर 1 जून को उसका पोस्टमार्टम किया गया.परिजन नई दिल्ली से एंबुलेंस द्वारा उसका शव लेकर चले और 2 जून को उसका शव उसके घर राजापाकर चित्रगुप्त नगर 12 बजे पहुंचा. शव घर पर आते ही कोहराम मच गया. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था. राजीव की एक 13 वर्षीया पुत्री रिद्धि कुमारी एवं एक पुत्र 11 वर्षीय रुद्र कुमार एवं पत्नी अनुपम कुमारी हैं. राजीव छह भाईयों में सबसे बड़ा था. उसकी मौत से पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है
.
पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, मुखिया प्रतिनिधि मुकेश पटेल, सरपंच प्रतिनिधि विनोद कुमार सिंह,पंसस तपसी प्रसाद सिंह, अनिल कुमार, सत्येंद्र कुमार साह, राम अवतार साह, महेंद्र गुप्ता, सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने आपदा प्रबंधन विभाग से आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है.