Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया Today News: मुख्य नालों की सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं – मेयर गरिमा देवी सिकारिया का सख्त आदेश

बेतिया में बरसात पूर्व नालों की सफाई अभियान शुरू हुआ। महापौर ने लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
जनवाद टाइम्स 6 April 2026
बेतिया में नालों की सफाई अभियान शुरू
Share News
       

संवाददाता – मोहन सिंह
बेतिया, पश्चिम चम्पारण (बिहार)
06 अप्रैल 2026

बेतिया नगर निगम क्षेत्र में बरसात से पहले जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए सफाई अभियान तेज कर दिया गया है। नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया के निर्देश पर रविवार से मुख्य नालों की विशेष सफाई और उड़ाही अभियान की शुरुआत की गई।

बेतिया में नालों की सफाई अभियान शुरू

अभियान की शुरुआत शहर के सघन क्षेत्रों केनरा बैंक रोड और कमलनाथ नगर से की गई, जहां नालों की तल से सिल्ट और कचरे की सफाई का कार्य तेजी से शुरू हुआ। महापौर स्वयं मौके पर पहुंचकर कार्य का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

महापौर ने कहा कि पिछले वर्ष बरसात के दौरान जलजमाव की समस्या ने लोगों को काफी परेशान किया था, इसलिए इस बार पहले से ही तैयारी की जा रही है। उन्होंने पूरे नगर निगम क्षेत्र में नालों की गहराई तक सफाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया है, ताकि बारिश के समय जल निकासी सुचारू रूप से हो सके।

उन्होंने बताया कि पहले चरण में नगर निगम के उपलब्ध संसाधनों और अतिरिक्त मानव बल के सहयोग से व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्य में जेसीबी और पोकलेन मशीनों का भी पूरा उपयोग करने का निर्देश दिया गया है।

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने यह भी बताया कि मौसम विभाग द्वारा इस वर्ष सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना जताई गई है, जिसे ध्यान में रखते हुए नगर निगम प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है।

इसके अलावा उन्होंने जल्द ही नगर निगम के सभी वार्ड जमादारों, सफाई निरीक्षकों और स्वच्छता प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर वार्डवार सफाई व्यवस्था और जलजमाव की समस्या पर विस्तृत चर्चा करने की बात कही।

नगर निगम के इस अभियान से शहरवासियों को आगामी बरसात में राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Post navigation

Previous: पश्चिम चम्पारण Today News: हृदय रोग से पीड़ित 38 बच्चों को IGIC पटना भेजा गया, बाल हृदय योजना से मिल रहा बेहतर इलाज
Next: लखनऊ Today News: अलीगंज ITI में 8 अप्रैल को रोजगार मेला, 26 हजार तक सैलरी का मौका

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद
  • वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा
  • बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी
  • बिहार न्यूज़: जिला प्रशासन की अनूठी पहल, अब पेंशनधारियों को जीवन प्रमाणीकरण के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.