Bihar News लूट के क्रम में चाकू मारकर अपराधियों ने किया घायल

Bihar News: Criminals injured him by stabbing him during robbery
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक आभूषण कारीगर को लूटने के क्रम में अज्ञात अपराधियों ने चाकू मार का बुरी तरह जख्मी कर दिया ।बताते चले की नगर क्षेत्र में आजकल चाकू के बल पर लूट की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है ।

Bihar News: Criminals injured him by stabbing him during robbery

मिली जानकारी के अनुसार बेतिया कालीबाग ओ.पी. थाना क्षेत्र निवासी गणेश सोनार के पुत्र बिट्टू कुमार उम्र करीब 45 वर्ष को कुछ अज्ञातों ने पीठ एवं पेट मे चाकू मारकर घायल कर दिया। बता दे कि बिट्टू कुमार हजारीमल धर्मशाला में गोपी किशन ज्वेलर्स की दुकान में कारीगरी का काम करता है।13 दिसंबर, बुधवार की रात्रि दुकान से घर वापस आने के क्रम में राजदेवड़ी मेला ग्राउंड स्थित सर्वोदय स्कूल के पास रात्रि 8 बजे कुछ अज्ञात हमलावरों ने मोबाइल व पैसे की छिनतई के क्रम में पीठ एवं पेट पर चाकू से वारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया । वहीं स्थानीय लोगो की मदद से इन्हें इलाज हेतू जीएमसीएच अस्पताल बेतिया ले जाया गया। घायल बिट्टू कुमार ने बताया कि घायल करने वाले किसी भी व्यक्ति को मैं नहीं पहचान सका।Bihar News: Criminals injured him by stabbing him during robbery

जब मैं घायल होने के बाद बचाव के लिए शोर मचाया,
तो स्थानीय लोगो को आता देख वे सभी भाग खड़े हुए ।अपराधियों की संख्या लगभग 4 से 5 थी । फिलहाल घायल बिट्टू की अस्पताल में इलाज की जा रही है । बताते चलेगी इसके पूर्व 2 दिसंबर की संध्या सुप्रिया रोड स्थित एक व्यक्ति की चाकू मार कर जख्मी कर दिया गया था।

Trending News