Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News : माकपा पश्चिम चम्पारण जिला कमिटी का आह्वान भाजपा हराओ,देश बचाओ

जनवाद टाइम्स 25 December 2023
Bihar News : माकपा पश्चिम चम्पारण जिला कमिटी का आह्वान भाजपा हराओ,देश बचाओ
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की पश्चिम चम्पारण जिला कमिटी की बैठक 25 दिसम्बर को बेतिया पार्टी कार्यालय में का. हरेन्द्र प्रसाद की अध्यक्षता में हुई।Bihar News : माकपा पश्चिम चम्पारण जिला कमिटी का आह्वान भाजपा हराओ,देश बचाओ

बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के बिहार राज्य सचिव मंडल सदस्य का. प्रभुराज नारायण राव ने कहा कि 2024 का लोक सभा चुनाव की तैयारी में भाजपा और मोदी सरकार लग गई है। 5 राज्यों की विधान सभा चुनावों मुख्य रूप से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़,राजस्थान में कांग्रेस को भारी पराजय झेलना पड़ा । जबकि तेलंगाना में कांग्रेस की जीत हुई। इस बीच विपक्षी गठबंधन इण्डिया की बैठक दिल्ली में हुई है। जिसमें मजबूती के साथ गांवों तक भाजपा हराओ,देश बचाओ नारे को ले जाने की जरूरत महसूस किया गया।

Bihar News : माकपा पश्चिम चम्पारण जिला कमिटी का आह्वान भाजपा हराओ,देश बचाओ
उन्होंने कहा कि देश में बिहार एक पहला राज्य है जहां भाजपा को उपेक्षा का दंश झेलना पड़ रहा है। जबकि महागठबंधन एक मजबूत स्थिति में है। हमें पश्चिम चम्पारण के जन जन तक जाकर मोदी सरकार की जन विरोधी,किसान विरोधी, नीतियों को उजागर करना चाहिए। मोदी सरकार संविधान और लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रही है। सुप्रीमकोर्ट के सुझाव को नजर अंदाज कर मोदी सरकार अपनी कमिटी बना कर अपना पिट्ठू चुनाव आयोग बना लिया है। वो मनमाने ढंग से देश पर हुकूमत कर रही है। विपक्षी गठबंधन इण्डिया के खिलाफ उल जुल बयान दे रहा है।
हमें एकजुट मुकाबला करना है।
जिला मंत्री चांदसी प्रसाद यादव ने अपना प्रतिवेदन पेश किया।जिस पर अपनी विचारों को साथियों ने रखा।

Bihar News : माकपा पश्चिम चम्पारण जिला कमिटी का आह्वान भाजपा हराओ,देश बचाओ
बैठक में म. सैदुल्लाह, प्रभुनाथ गुप्ता,रामा यादव, शंकर कुमार राव, हरेंद्र प्रसाद,म. हनीफ,प्रकाश कुमार वर्मा, बी के नरुला,नीरज बरनवाल, सुशील श्रीवास्तव, अवध बिहारी प्रसाद,उमेश यादव,राजू बैठा,शंभू आलोक आदि ने भाग लिया।

Post navigation

Previous: ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर “नमो एप” की कार्यशाला का आयोजन
Next: Bihar News परमात्मा से जुड़कर ही उनके सारे खजाने प्राप्त कर सकते हैं- ब्रह्माकुमारी पूनम बहन जी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0109
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0008
  • Breaking News

Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
  • Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना
  • Etawah News: 1 जुलाई को होगा जैन धर्म की नेमि गिरनार धर्म यात्रा का मंगल प्रवेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.