Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-भाकपा-माले के राज्य व्यापी विरोध मार्च निकाला

जनवाद टाइम्स 4 May 2025
Bihar News-CPI-ML took out state wide protest march  
Share News
       

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर

दिवस के आहृवान पर भाकपा-माले और इंसाफ मंच के बैनर तले सैकड़ों पुरूषों/महिलाओं ने शहर के अनवरपुर चौक स्थित अंबेडकर स्मारक से वफ्फ संशोधन विधेयक वापस लेने का नारा लगाते हुए गांधी चौक तक मार्च किया और गांधी चौक पर पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए 28 पर्यटकों को 2 मिनट मौन श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Bihar News-CPI-ML took out state wide protest march

  विरोध मार्च का नेतृत्व भाकपा-माले के जिला सचिव विशेश्वर प्रसाद यादव कर रहे थे। गांधी चौक पर सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार
संविधान विरोधी सम्प्रदायिक वफ्फ संशोधन विधेयक लाकर वफ्फ की जमीन पूंजीपतियों को देना चाहती है। मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड में हिन्दुओं का प्रतिनिधित्व देने, और जिलाधिकारी को सर्वे सर्वा बनना चाहती है। परंतु हिंदू पर्सनल लॉ बोर्ड में मुसलमानों का प्रतिनिधित्व स्वीकार नहीं करती। विभिन्न धार्मिक न्यास बोर्ड, हिंदू पर्सनल लॉ बोर्ड के नियंत्रण वाली साढे 20 लाख एकड़ जमीन गरीबों के बीच नहीं बांट रही है। परंतु वफ्फ बोर्ड के नियंत्रण वाली 9 लाख 5 हजार एकड़ जमीन पर उसकी गिद्ध दृष्टि है। हजार /500 वर्ष पहले जो जमीन वफ्फ की गई, जिस पर मस्जिद, इमामबाड़ा, कब्रिस्तान बना हुआ है, उसका कागज मांगा जा रहा है। जो देना संभव नहीं है। नेताओं ने कहा कि वफ्फ संशोधन विधेयक असंवैधानिक है इसके जरिए सरकार सांप्रदायिक विभाजन पैदा करना चाहती है। माले इसके खिलाफ संघर्ष करती रहेगी।
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए 28 पर्यटकों को श्रद्धांजलि देते हुए नेताओं ने कहा कि कश्मीर में शांति और सुरक्षा देने का दावा झूठ साबित हुआ है। जिस कश्मीर से राज्य का दर्जा छीन लिया गया, धारा 370 वापस ले लिया गया, केंद्र शासित उस कश्मीर से आतंकवाद को समाप्त करने का दावा किया जा रहा था, यह पूरी तरह खोखला साबित हुआ है। नोटबंदी से लेकर अब तक कश्मीर में लगातार छोटे बड़े आतंकी हमले होते रहे हैं। लेकिन सरकार अपनी विफलता स्वीकार करने को तैयार नहीं है। जब पूरे कश्मीर को सैनिक छावनी में बदल दिया गया है, जनता के लोकतांत्रिक अधिकार को समाप्त कर दिया गया है, फिर भी जहां 2000 से ज्यादा पर्यटक थे एक भी सुरक्षा कर्मी क्यों नहीं था। यह सच्चाई है कि आतंकी हमले में हिंदू मुस्लिम दोनों मारे गए, घटना के 2 घंटे बाद प्रशासनिक अधिकारी वहां पहुंचे, इस बीच पीड़ितों को भोजन पानी दवा और कंधे पर चढ़ाकर अस्पताल पहुंचने वाले स्थानीय मुसलमान ही थे। नेताओं ने आतंक के साथ-साथ नफरत के खिलाफ भी देशवासियों को उठ खड़ा होने का आह्वान किया।

Bihar News-CPI-ML took out state wide protest march

 
सभा को प्रेमा देवी, डॉ बी सिंह, मजिंदर शाह, रामनिवास प्रसाद यादव, गोपाल पासवान,रामबाबू भगत, राम पारस भारती,इंसाफ मंच के राजू वारसी, अर्जुन पासवान, रामजतन राय, रामनाथ सिंह, श्याम नारायण सिंह, शिवचंद्र राय, विजय कुमार यादव, चंदेश्वर सिंह, मिथलेश देवी, बृजनंदन पासवान, लाल प्रसाद सिंह, सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया ।

Post navigation

Previous: Bihar News-महिला सशक्तिकरण के दिशा में मिल का पत्थर साबित हो रही है महिला संवाद कार्यक्रम 
Next: Bihar News-राजापाकर। प्रखंड क्षेत्र के दामोदरपुर गांव में अमरनाथ सिंह के निवास पर उनकी पुत्री के शुभ विवाह से पूर्व सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.