Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News भाकपा-माले और अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा ने नौतन प्रखंड कार्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन

जनवाद टाइम्स 19 January 2024
Bihar News CPI-ML and All India Farm and Rural Mazdoor Sabha held a strong demonstration at Nautan block office
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

भाकपा माले और खेग्रामस के राज्यव्यापी आह्वान पर आज नौतन प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर खेत मजदूरों एवम ग्रामीण गरीबों मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना दिया।जिसकी अध्यक्षता खे ग्रामस के प्रखंड अध्यक्ष कॉमरेड वैद्यनाथ सहनी ने की।Bihar News CPI-ML and All India Farm and Rural Mazdoor Sabha held a strong demonstration at Nautan block office

धरना को भाकपा माले नेता सुनील कुमार राव ने संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार ने 2022तक सभी गरीबों को आवास देने की घोषणा की थी लेकिन वह पूरा नही हुआ।अभी बिहार सरकार ने जो सामाजिक – आर्थिक सर्वे कराया है उससे यह तथ्य उजागर हुआ है कि अभी 64 प्रतिशत ऐसे लोग हैं जिनके पास एक टीना या झोपड़ी का आवास है या बिल्कुल आवासबिहीन है।जिनके पास वासगीत जमीन भी नही है।वे किसी सरकारी गैर मजरूआ,सड़क,बांध,नहर ,रेलवे या बेनामी जमीन पर बसे हुए हैं। जिनपर हमेशा बेदखली की तलवार लटकी रहती है।उनके घरों पर बिना वैकल्पिक व्यवस्था के बुलडोजर चलाया जा रहा है।इससे गरीबों की पूरी जिंदगी तबाह बर्बाद हो जा रही है। माले नेता और मुखिया संघ के प्रवक्ता नवीन कुमार ने कहा जातीय गणना सर्वे के आधार पर नया वास आवास कानून बनाना जरूरी है।तभी गरीबों की जिंदगी में बदलाव आयेगी। माले सुरेश शर्मा ने कहा कि मनरेगा में न्यूनतम मजदूरी दर से भी कम मजदूरी देकर मजदूरों को लूटा जा रहा है।मोदी सरकार 429रुपए की जगह मात्र 228रुपए मजदूरी दे रही है।यह मजदूरों का सबसे बड़ा शोषण है।Bihar News CPI-ML and All India Farm and Rural Mazdoor Sabha held a strong demonstration at Nautan block office

खेग्रामस के प्रखंड सचिव रवीन्द्र राम ने कहा कि सभी गरीबों के लिए वास आवास की गारंटी,मनरेगा में 200दिन काम और 600रुपए प्रतिदिन मजदूरी की गारंटी,400रुपए के बदले 3000रुपए पेंशन,गरीबों के बिजली बिल को माफ किया जाए और 200यूनिट प्रति महीना फ्री बिजली देने की गारंटी,पजियारवा के विस्थापित 203परिवारों के पुनर्वास की जल्द व्यवस्था की जाए,नदी कटाव से विस्थापित भवानीपुर के गरीबों को वाशित जमीन दी जाए,महाजनि सूदखोरी पर रोक लगाई जाए और माइक्रो फाइनेंस कंपनियों का ब्याज दर जाए किया जाए। कार्यक्रम को धर्मेंद्र पासवान, गुलाबी देवी, ठाकुर साह, अशोक प्रसाद, रंभा देवी, लालमती देवी आदि मौजूद थे।

Post navigation

Previous: Bihar News बिहार राज्य किसान सभा की बैठक
Next: Prayagraj News :महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत सेतु निगम द्वारा कराया जा रहे विभिन्न कार्यों का मेला अधिकारी ,कुंभ मेला ने निरीक्षण किया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.