Bihar news मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 120 करोड़ की लागत से निर्मित अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर एवं महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा का किया लोकार्पण

Bihar news Chief Minister Nitish Kumar inaugurated the International Convention Center and the statue of Maharishi Valmiki built at a cost of 120 crores
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को एक दिवसीय वाल्मीकिनगर दौर पर पहुंचे,जहां उन्होंने 120 करोड़ की लागत से निर्मित अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर का लोकार्पण किया। इसके साथ ही वे अतिथि गृह परिसर भवन के साथ-साथ उक्त स्थल पर स्थापित महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा का भी लोकार्पण किया।इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी और भवन निर्माण मंत्री जयंत राज भी मौजूद रहे।

IMG 20240627 WA0170 वाल्मीकिनगर दौरे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अतिथि गृह भवन का शुभारंभ किया और साथ ही भवन का निरीक्षण किया। कन्वेशन सेंटर परिसर में महर्षि वाल्मिकी की प्रतिमा का अनावरण किया गया साथ ही नीतीश कुमार ने कन्वेशन सेंटर का निरीक्षण भी किया।इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय एवं अनुमंडल पदाधिकारी डॉ.अनुपमा सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। निरीक्षण करने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए।

Bihar news Chief Minister Nitish Kumar inaugurated the International Convention Center and the statue of Maharishi Valmiki built at a cost of 120 croresलोकार्पण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया था ,जहां कन्वेंशन सेंटर के चारो तरफ पुलिस बलों को तैनात किया गया था।

Trending News