Bihar News यूपी से ला रहे भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार, देशी कट्टा भी बरामद

Bihar News Businessman arrested with huge quantity of foreign liquor being brought from UP, desi pistol also recovered
Share News

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिम चंपारण।

समकालीन अभियान के तहत गुप्त सूचना के आधार पर श्रीनगर पुलिस ने छापामारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक करोबारी को गिरफ्तार किया है तथा उसके पास से एक देसी कट्टा भी बरामद किया है।

Bihar News Businessman arrested with huge quantity of foreign liquor being brought from UP, desi pistol also recovered

उक्त जानकारी देते हुए एसडीपीओ-2 रजनीश कांत प्रियदर्शी ने बताया कि 27 अप्रैल 25 को श्रीनगर थाना के द्वारा समकालीन अभियान के क्रम में गंडक नदी क्षेत्र में छापेमारी की जा रही थी । उसी क्रम में नदी के उस पार बैजुआ अल्पाहा दियारा क्षेत्र में दो व्यक्ति भूसा लदा हुआ ट्रैक्टर एवं ट्राली लेकर जा रहे थे दोनों व्यक्ति पुलिस बल को देखकर ट्रैक्टर एवं ट्रॉली छोड़कर भागने लगे। जिसे छापेमारी दल के द्वारा खदेड़ कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया तथा दूसरा व्यक्ति भागने में सफल रहा। ट्रॉली पर लदा भूसा में खोजबीन करने पर भूसा में छुपाया हुआ विदेशी शराब जिसकी कुल मात्रा 234.9 लीटर एवं एक देसी कट्टा बरामद हुआ।

Bihar News Businessman arrested with huge quantity of foreign liquor being brought from UP, desi pistol also recovered

पकड़े गए व्यक्ति का नाम पता पूछने पर वह अपना नाम इंदल यादव बताएं जिसे विधिवत गिरफ्तार कर श्रीनगर थाना द्वारा आवश्यक कारवाई की जा रही है।

बरामदगी एवं गिरफ्तारी

1. 297 पीस किंगफिशर बियर 148.5 लीटर
2. 480 पीस 8 PM 86.4 लीटर
3. ट्रैक्टर एवं ट्रॉली
4. 1 देसी कट्टा
4. इंदल यादव की गिरफ्तारी

श्रीनगर थाना द्वारा प्राथमिक की दर्ज कर अग्रतार कार्रवाई की जा रही है।

बेतिया पुलिस लोक व्यवस्था संधारण एवं अपराध नियंत्रण में सर्वोत्कृष्ट स्तर प्राप्त करने हेतु प्रतिबद्ध है।

Trending News