Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य ने बाल देखरेख संस्थान का किया निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 29 January 2025
Bihar News Bihar Child Rights Protection Commission member inspected the child care institute
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य श्री राकेश कुमार सिंह द्वारा पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत सभी बाल देख संस्थानों यथा-पर्यवेक्षण गृह, बाल गृह एवं विशिष्ट दवाई ग्रहण संस्थान का निरीक्षण किया गया।

Bihar News Bihar Child Rights Protection Commission member inspected the child care instituteउनके द्वारा गृह में रह रहे बालकों के लिए दी जाने वाली सभी आवश्यक सुविधाएं भोजन, पठन-पाठन, चिकित्सा, मनोरंजन आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली गयी। उनके द्वारा कहा गया कि यहां रह रहे बच्चों को घर जैसा माहौल दें। अपने बच्चों की तरह यहां के बच्चों की देखभाल करें। पर्यवेक्षण गृह में आवासित बच्चों को पठन-पाठन हेतु कम्प्यूटर क्लास का निर्माण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही ठंड के मौसम को देखते हुए बच्चों का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया। सभी अधीक्षक को निर्देश दिया गया कि इन बच्चों के लिए सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी सुविधाएं को ससमय उपलब्ध करायें।
इस अवसर पर प्रभारी सहायक निदेशक, ब्रजभूषण कुमार, बाल संरक्षण पदाधिकारी, अजय पासवान, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के रोहित कुमार, गृह के अधीक्षक सहित सभी कर्मी उपस्थित थे।

*अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक।*
बेतिया। सदस्य, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा जिला अतिथिगृह में जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा बाल अधिकार एवं संरक्षण पर किये गये कार्यों की समीक्षा की गयी एवं बच्चों के अधिकारों एवं संरक्षण के संदर्भ में कई निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि सभी लंबित मामले को शीघ्र निष्पादित करें। बैठक में श्रम अधीक्षक, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (सर्वशिक्षा), प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, बाल कल्याण समिति के सदस्य आदि मौजूद थे।Bihar News Bihar Child Rights Protection Commission member inspected the child care institute

*कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण।*
आयोग के सदस्य द्वारा बेतिया प्रखंड अंतर्गत सिंघाछापर में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण दिनांक-28.01.2025 को किया गया। उनके द्वारा विद्यालय में आवासित बालिकाओं से सरकार द्वारा उपपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गयी एवं कई निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि बेटी देश की भविष्य है, उन्हें आगे बढ़ने हेतु प्रेरित करना चाहिए। इस अवसर पर जिला प्रभारी (कस्तूरबा विद्यालय) सहित सभी कर्मी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Bihar News-जिला पदाधिकारी ने की कई विभागों की समीक्षा बैठक
Next: Mahakumbha Nagar Prayagraj News:महाकुंभ में ग्रामीण महिलाओं के हुनर की अनोखी प्रदर्शनी

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-09 at 10.01.36 PM
  • Etawah

इटावा: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा, 32 वाहन सीज, ₹5.18 लाख वसूले

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 8.14.41 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 7.13.48 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: कक्षा 11 में नामांकन के लिए अभियान शुरू, 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 7.13.33 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: कमलनाथ नगर रोड व नाले के निर्माण में देरी से बदहाल स्थिति, गरिमा ने उठाए सवाल

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026

Latest News

  • इटावा: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा, 32 वाहन सीज, ₹5.18 लाख वसूले
  • बिहार न्यूज़: गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन
  • बिहार न्यूज़: कक्षा 11 में नामांकन के लिए अभियान शुरू, 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन
  • बिहार न्यूज़: कमलनाथ नगर रोड व नाले के निर्माण में देरी से बदहाल स्थिति, गरिमा ने उठाए सवाल
  • बिहार न्यूज़: पुलिस अधीक्षक ने योगापट्टी थाना का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.