Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 May 2025
Bihar News- As per the instructions of National Legal Services Authority and Bihar State Legal Services Authority, District Legal Services Authority Vaishali organized National Lok Adalat
Share News
       

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर

शनिवार को सिविल कोर्ट परिसर हाजीपुर में किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली, विजय आनंद तिवारी, जिला पदाधिकारी वैशाली सह उपाध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली यशपाल मीणा, आरक्षी अधीक्षक वैशाली ललित मोहन शर्मा , अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली रितु कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर प्रधान जिला जज ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य लोगों को सस्ता , सुलभ और त्वरित न्याय देना है। लोक अदालत के द्वारा मुकदमों के निष्पादन से समाज में सद्भावना और भाईचारे का माहौल काम होता है । क्योंकि यहां मुकदमा का अंतिम निष्पादन होता है। उन्होंने कहा कि आप सभी इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने न्यायिक पदाधिकारी एवं प्रशासनिक पदाधिकारी को कहा कि नियम के दायरे में रहते हुए लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाएं।

Bihar News- As per the instructions of National Legal Services Authority and Bihar State Legal Services Authority, District Legal Services Authority Vaishali organized National Lok Adalat

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी वैशाली यशपाल मीणा ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से मुकदमों के निष्पादन से कोर्ट पर से मुकदमों का बोझ कम होता है तथा लोगों को त्वरित न्याय मिलता है। उन्होंने इसके व्यापक प्रचार प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया तथा लोगों से अपील की है कि आप अपने मामलों का निस्तारण लोक अदालत के माध्यम से कराए। इस अवसर पर आरक्षी अधीक्षक वैशाली ललित मोहन शर्मा ने कहा कि पुलिस प्रशासन हमेशा लोक अदालत की सफलता हेतु प्रयासत रहेगी । उन्होंने लोगों लोगों से अपील किया कि आप सभी इस व्यवस्था का लाभ उठाएं। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मुकेश रंजन एवं सचिव राजकुमार सिंह ने सभी अधिवक्ताओं से आग्रह किया के लोक अदालत की सफलता में अधिक से अधिक मदद करें। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली रितु कुमारी ने किया ।

Bihar News- As per the instructions of National Legal Services Authority and Bihar State Legal Services Authority, District Legal Services Authority Vaishali organized National Lok Adalat कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सदस्य सह स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला ने किया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने कहा कि शिविर में मामलों के निष्पादन हेतु कल 29 बेंच बनाए गए थे। जिनके द्वारा सुलह समझौता के आधार पर मामलों का निस्तारण किया गया। शिविर के माध्यम से 1058 मामलों का निष्पादन किया गया। शिविर में 2 करोड़ 32 लाख 25 हजार 382 रुपए की राशि का सेटलमेंट किया गया।

Post navigation

Previous: Bihar News-महिला सशक्तिकरण के दिशा में मिल का पत्थर साबित हो रही है 
Next: Bihar News- जिले के 16 प्रखण्डों के 134 महादलित टोलों में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026

Latest News

  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.