Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

हरे पेड़ पौधे की कटाई और लकड़ी की तस्करी में बड़ा खेल

जनवाद टाइम्स 10 January 2022
Bihar News हरे पेड़ पौधे की कटाई और ट्रक पर लकड़ी लोड करने की सूचना वन विभाग को देने पर भी पहुंचती है देर से
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

लकड़ी तस्करों द्वारा पश्चिम चंपारण के क्षेत्रों से धड़ल्ले से की जा रही है लकड़ी की तस्करी और ले जाया जा रहा है उत्तर प्रदेश। जिसके एवज में युद्ध स्तर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों मैं व्यापक पैमाने पर की जा रही है हरे पेड़ पौधों की कटाई।

पश्चिम चम्पारण नरकटियागंज प्रखंड क्षेत्र के शिकारपुर थाना क्षेत्रांतर्गत भभटा पंचायत के बेलबनिया गांव में भारी मात्रा में हरे पेड़ की कटाई का मामला सामने आया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पेड़ की कटाई कथित ठीकेदार के द्वारा की जा रही है। और हरे वृक्षों को काटकर उत्तर प्रदेश के रजिस्ट्रेशन वाली ट्रक पर लोड किया जा रहा था ।

आपको बता दें की ऐसे वृक्षों की कटाई लगातार जिले में धड़ल्ले से की जा रही हैं। पूर्व में भी ऐसे ही कथित ठेकेदार द्वारा हरे वृक्षों की कटाई की जा रही थी। जहां सूचना पर डीएफओ द्वारा साठी थाना क्षेत्र से दो ट्रक पर लकड़ी के साथ जब्त भी किया गया था। वहीं सुबह में उत्तर प्रदेश के रजिस्ट्रेशन वाली ट्रक पर हरे वृक्ष की लकड़ी कटाई कर लोड किया जा रहा था।

Bihar News हरे पेड़ पौधे की कटाई और ट्रक पर लकड़ी लोड करने की सूचना वन विभाग को देने पर भी पहुंचती है देर से

वहीं जब इसकी सूचना बेतिया डीएफओ संजीव रंजन को देते हुए नरकटियागंज प्रखंड क्षेत्र बेलबनिया गांव में हरे वृक्ष की कटाई और लोड कर उत्तर प्रदेश ले जाने के संबंध में दी गई तब भी 3 घंटे लेट से वनकर्मी उक्त घटनास्थल पर पहुंचे।

हालांकि पहुंचने के बाद वनकर्मियों की कार्यवाही संदेहास्पद रहीं और घंटो गोलमाल करते नजर आएं। जैसे लग रहा था कि सबकुछ पहले से जानकारी थी परन्तु इस तरह अचानक से खुलासा हो जाएगा इसके लिए वो तैयार नहीं थे। आखिरकार लकड़ी समेत उत्तर प्रदेश रजिस्ट्रेशन नंबर UP52 ET0332 की ट्रक को जप्त किया परन्तु इस संदर्भ में वन विभाग के कर्मियों और शिकारपुर थाना द्वारा कुछ भी बताने से इंकार किया जाता रहा।

वहीं वनकर्मी अपशब्द जवाब देते हुए निकल गए। इससे यहीं अंदाजा लगाया जा सकता हैं की कहीं ना कहीं मिलीभगत से लगातार कट रही हरे वृक्ष पश्चिम चम्पारण में।

आइए सुनते हैं वन विभाग की टीम में आए बृजेश से…. .

वन विभाग की टीम में आए बृजेश से जब पूछा गया तो इन्होंने अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा कि हम कुछ नहीं जानते हैं कुछ भी जप्त नहीं किया गया है इसके बारे में आप अधिकारी से बात करें।

Bihar News हरे पेड़ पौधे की कटाई और ट्रक पर लकड़ी लोड करने की सूचना वन विभाग को देने पर भी पहुंचती है देर से

जब बेतिया डीएफओ अधिकारी संजीव रंजन से दूरभाष पर इनका पक्ष जानना चाहा तो इनके द्वारा टालमटोल कर पत्रकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि ट्रक को वहां से भगा दिया गया है। परन्तु ट्रक किसने भगवाया उसकी भी पड़ताल जब मौके वारदात पर की गई तो सच्चाई सब सामने आ गई।

आइए सुनते हैं ट्रक ड्राइवर ने ट्रक हटाने को लेकर क्या कहा

जब ट्रक ड्राइवर से पूछा गया तो ट्रक ड्राइवर ने बताया कि हमें लकड़ी लोड कर रहे मजदूरों ने बोला कि यहां से ट्रक लेकर भाग जाओ मैं वहा से लेकर पेट्रोल पंप के सामने ट्रक लाकर खड़ी कर दी।

Post navigation

Previous: संभल न्यूज़ :उपनगरी सराय तरीन के सोसाइटी के हैड ऑफिस में 47 वाँ अंतरराष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया गया
Next: Bihar News : माकपा पश्चिम चम्पारण जिला सम्मेलन 22 जनवरी को लौकरिया मिडिल स्कूल में खुला अधिवेशन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.