संवाददाता राजेन्द्र कुमार
दयालपुर /वैशाली : कार्यक्रम का मंच संचालन प्रो रवि रंजन कुमार ने किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ श्याम रंजन प्रसाद सिंह ने कहा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए खेल आवश्यक हैं. उन्होंने कहा छात्रों को खेल की सभी सामग्री एवं सुविधा दी जाएगी. प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान वाले छात्रों को कप, मेडल एवं प्रमाणपत्र दिया जायेगा.

खेल के नियम का पालन करना अनिवार्य हैं. सभी प्रतिभागी को अनुशासित रह कर रेफरी का निर्णय स्वीकार करना होगा. 05 फरवरी से 17 फरवरी 2026 तक आयोजित खेल में सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी. समारोह में छात्रों द्वारा उठाए गए समस्याओं को समाधान कर सफल आयोजन करने का निर्देश दिया. समारोह में डॉ जया चौधरी, डॉ जीतेंद्र कुमार, डॉ सुशील कुमार, डॉ रवि चंद्रन, डॉ अभिरंजन कुमार, डॉ पुष्पा कुमारी एवं अनेकों छात्र उपस्थित हुए. सभी प्रतियोगिता को सफल बनाने का शपथ लिया.