संवाददाता राजेन्द्र कुमार
राजापाकर /वैशाली
ज्ञात हो की मंगलवार को हाजीपुर के बिका में आयोजित कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंड के दलित महादलित लोगों के बीच जिला प्रभारी मंत्री विजेंद्र यादव द्वारा बासगीत पर्चा का वितरण किया गया है।
जिसमें राजापाकर प्रखंड के लगुराव बिलंदपुर पंचायत के लगुराव मौजा से 10 महादलित परिवारों को जमीन का पर्चा दिया गया. जिसमें सीमा कुमारी ,दौलत देवी, अनीता देवी, प्रमिला देवी, पिंकी देवी ,निर्मला देवी, किस्मत देवी ,सुनीता देवी, उर्मिला देवी, ममता देवी आदि शामिल है .वे सभी लगुराव ग्राम के भूमिहीन महादलित मुसहर परिवार जाति से आते हैं. जिन्हें रहने के लिए कोई जमीन नहीं है ।

जिसको अंचल कार्यालय राजापाकर द्वारा राजस्व कर्मचारी के जांच प्रतिवेदन के आधार पर दस भूमिहीन परिवारों को बसगीत पर्चा दिया गया. कार्यक्रम में सीओ गौरव कुमार ,राजस्व पदाधिकारी जुली कुमारी, राजस्व कर्मचारी बलबीर कुमार, संगम कुमार, नवीन कुमार ,शेखर कुमार आदि शामिल रहे।