Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News महाविद्यालयों के कैम्पस एम्बेसडर करेंगे मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक

जनवाद टाइम्स 25 September 2025
Bihar News: College campus ambassadors will create awareness among voters about voting.
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आज महेशश्वरनाथ महामाया महिला महाविद्यालय बेतिया में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब की बैठक का आयोजन किया गया।Bihar News: College campus ambassadors will create awareness among voters about voting.

बैठक को सम्बोधित करती हुई, सुश्री मेरी आडलीन, सदस्या, जिला स्वीप कोषांग, प० चम्पारण ने कहा कि आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2025 में मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी हो, इसके लिए जिला स्वीप कोषांग द्वारा विभिन्न स्तर पर विभिन्न प्रकार की जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज महिला कॉलेज बेतिया में प्राचार्या, व्याख्याताओं और कॉलेज कैम्पस एम्बेसडर के साथ बैठक किया गया।

सुश्री आडलीन ने महाविद्यालय कैम्पस एम्बेसडर को उसके कार्य और साक्षरता क्लब के गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताई। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की सभी छात्राओं को स्वीप की गतिविधियों में शामिल किया जाए, ताकि वे ना सिर्फ महाविद्यालय स्तर बल्कि अपने परिवार, समाज के अन्य मतदाताओं को मतदान की महत्ता बता सके। महाविद्यालय में आयोजित अभिभावक बैठक में शामिल अभिभावकों को भी मतदान की महत्ता की जानकारी देते हुए उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करें।

वहीं महाविद्यालय की कैम्पस एम्बेसडर सुश्री हर्षिता कुमारी और सुश्री मीना गुप्ता ने मतदाता जागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए संकल्प लिया। साथ ही स्वीप गतिविधियों से संबंधित कई प्रश्न और जानकारी के बारे में चर्चा की।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ सिम्मी सिन्हा ने कहा कि जल्द ही महाविद्यालय स्तर से रैली, भाषण, चित्रांकन आदि मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। महाविद्यालय के साक्षरता क्लव के नोडल एवं एन० एस० एस० के प्रभारी प्रो० डॉ० अवधेश साह और प्रो० डॉ राकेश वर्मा ने कहा महाविद्यालय के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान व्यापक रूप से चलाया जाएगा, जिसमे छात्राओं की भागीदारी रहेगी। एन० एस० एस० के द्वारा भी मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।Bihar News: College campus ambassadors will create awareness among voters about voting.

जिला स्वीप कोषांग के सदस्य रामएकबाल, राजीव रंजन कुमार, संजय कुशवाहा ने स्वीप से संबंधित जानकारी साझा किये। बैठक में स्वीप कोषांग के जुलुम साथ, नंदू महतो महाविद्यालय के व्याख्याता प्रो० कल्पना सिन्हा,, डॉ अशोक कुमार सिंह, प्रो० सुलेखा कुमारी, प्रो० रश्मि वत्स, प्रो० अनपूर्णा, प्रो० संगीता वत्स, प्रो० संजय सिंह सहित अन्य उपस्थित हुए।

Post navigation

Previous: Bihar News-अंचल कार्यालय राजापाकर द्वारा लगूराव बिलंदपुर पंचायत के लगुराव मौजा मे10 महादलित परिवारों को दो दो डिसमिल जमीन का बासगीत पर्चा दिया गया
Next: BihaNews रेणु देवी सहित पूरे परिवार को सामंती ताकतों द्वारा बर्बर पिटाई पर भाकपा (माले) की जांच रिपोर्ट 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.