Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News:नारी उत्थान एवं महिला सशक्तिकरण विषयक अभिलेख प्रदर्शनी का पयर्टन अधिकारी ने किया उद्घाटन

जनवाद टाइम्स 25 September 2025
Prayagraj News: Tourism officer inaugurated the exhibition of records on women's upliftment and women's empowerment.
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मिशन शक्ति के विशेष अभियान 5.0 के अन्तर्गत बुधवार को क्षेत्रीय अभिलेखागार, संस्कृति विभाग, उ०प्र०, प्रयागराज द्वारा नारी उत्थान एवं महिला सशक्तिकरण विषयक अभिलेख प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

Prayagraj News: Tourism officer inaugurated the exhibition of records on women's upliftment and women's empowerment.

प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि सुश्री अपराजिता सिंह, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी, प्रयागराज द्वारा किया गया। तत्पश्चात उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किये। पर्यटन अधिकारी द्वारा महिलाओं के अधिकारों तथा उनकी शिक्षा और सरकार द्वारा किये गये उपायों पर विस्तृत से प्रकाश डाला गया। प्रदर्शित महत्वपूर्ण अभिलेखों में प्रमुख रूप से कन्या शिशु वध प्रथा को रोकने हेतु अंग्रेज सरकार द्वारा सन-1739 से 1870 के मध्य बनाये गये विभिन्न नियम, बाल हत्या निषेध कानून के बाद अवयस्कों जनसंख्या में दर्ज की वृद्धि का जनपदवार विवरण-1886, राजपूतों में विवाह व्यय के नियंत्रण करने सम्बन्धी प्रस्ताव सन् 1864, संयुक्त प्रान्त में शिक्षा की स्थिति एवं शिक्षा आयोग की संस्तुति सन् 1884, स्त्री शिक्षा विकास के लिए गठित कमेटी 1904, महिलाओं को वकालत का अधिकार सन-1922, महिलाओं में शिक्षा का अधिकार एवं महिला शिक्षा पर सर सुन्दरलाल का प्रस्ताव, सिलाई की शिक्षा में सुधार का प्रस्ताव सन् 1927, लड़कियों को अंग्रजी शिक्षा प्रदान किये जाने हेतु सरकारी स्कूल खोलने का प्रस्ताव-1927, शारदा एक्ट-1936, बाल विवाह संशोधन एक्ट-1938 तथा महिलाओं को दिये गये विभिन्न अधिकारों से सम्बन्धित महत्वपूर्ण दस्तावेजों को प्रदर्शित किया गया।Prayagraj News: Tourism officer inaugurated the exhibition of records on women's upliftment and women's empowerment.

इस अवसर पर क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ० सुभाष चन्द्र यादव, सहायक निदेशक पत्राचार श्री रवीन्द्र सिंह, डॉ० सीमा सिंह, डॉ० राजश्री पाण्डेय, डॉ० प्रियंका यादव, डॉ० कीर्ति पटेल, डॉ० साकिरा तलत, श्रुति शुक्ला शोधार्थी, रश्मि कुमारी, स्मिता पटेल शोधार्थी, बृज मोहन, श्री बृजेश कुमार यादव, वरिष्ठ सहायक, सुभम कुमार, वरिष्ठ कलाकार उमेश चन्द्र कनौजिया, प्रीति सिंह लोक गायिका, पत्राचार शिक्षा संस्थान से प्रवक्ता, मनोविज्ञानशाला से शिक्षिकाएं तथा विद्यार्थी की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संयोजन श्री राकेश कुमार वर्मा द्वारा किया गया तथा अतिथियों का स्वागत श्री गुलाम सरवर, पाण्डुलिपि अधिकारी द्वारा किया गया।

Post navigation

Previous: Prayagraj News: मुक्त विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन
Next: Bihar News-अंचल कार्यालय राजापाकर द्वारा लगूराव बिलंदपुर पंचायत के लगुराव मौजा मे10 महादलित परिवारों को दो दो डिसमिल जमीन का बासगीत पर्चा दिया गया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.