Bihar News जिले के टॉप 10 अपराधियों में एक फरार डकैत गिरफ्तार

Bihar News An absconding dacoit among the top 10 criminals of the district arrested
Share News

संवाददाता : मोहन सिंह

बलथर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जिले का टॉप 10 मैं एक फरार अपराधी डकैती कांड के अभियुक्त को धर दबोचा है।

Bihar News An absconding dacoit among the top 10 criminals of the district arrested

उक्त जानकारी देते हुए बेतिया पुलिस अधीक्षक अमरकेश डी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि डकैती कांड का फरार अभियुक्त थाना क्षेत्र के शेखवा निवासी अशरफ उर्फ बागड़ 30 वर्ष पिता सरफुद्दीन करी अपने घर आने वाला है ।सूचना के आलोक में बलथर थाना अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापामारी करने का निर्देश दिया गया।

Bihar News An absconding dacoit among the top 10 criminals of the district arrested

टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापा मारकर डकैती कांड के फरार अभियुक्त अशरफ उर्फ बागड़ को गिरफ्तार कर लिया गया। टीम में दारोगा विकास कुमार साह आदि शामिल थे।

Trending News