Bihar News-राजापाकर विधानसभा क्षेत्र के एनडीए के प्रत्याशी महेंद्र राम के समर्थन में एनडीए के सभी घटक दल. के नेता जनता से महेन्द्र राम को वोट देकर विजय बनाएं 

Bihar News- All NDA constituent parties in support of NDA candidate Mahendra Ram from Rajapakar assembly constituency. Leaders urge the public to vote for Mahendra Ram and make him victorious.
Share News

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

राजापाकर/वैशाल

छपरा सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूढ़ी, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी एवं  केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने बैकुंठपुर ग्राम स्थित उच्च विद्यालय बैकुंठपुर के खेल मैदान में सभा को संबोधित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता लोजपा रामविलास के प्रखंड अध्यक्ष मुकेश पटेल ने किया एवं संचालन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कुमार सौरभ ने किया।

IMG 20251030 WA0010 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छपरा से सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी ने कहा कि मैंने कई सभाओं को संबोधित किया है पूरे बिहार में एक ही संवाद है अबकी बार नीतीश सरकार. अगले 5 दिनों में आपको तय करना है कि किसकी सरकार बिहार में चाहिए. बिहार में नीतीश मोदी की सरकार चाहिए या लालू तेजस्वी की सरकार चाहिए. पूरा बिहार 5 साल कैसे चलेगा 15 साल के लाल शासन में लोग रातों को घर से बाहर नहीं निकलते थे. सोचते थे घर कैसे पहुंचे आज बिहार में सुशासन की सरकार है दिन हो या रात कहीं आने-जाने की चिंता नहीं .आज बिहार में बिजली स्वास्थ्य सड़क इंटरनेट सभी की सुविधा है. विपक्षी हल्ला कर रहे हैं कि बिहार से पलायन हो रहा है. लेकिन मैं जानता हूं कि लाल के शासन काल में पलायन होता था. अब तो बे बिहार में रहकर अच्छे स्कूल अच्छे सड़क स्वास्थ्य शिक्षा का लाभ ले रहे हैं. बिहार अब बदल गया है.वही केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा कि वैशाली लोकतंत्र की भूमि है. 2005 के बाद नीतीश कुमार ने बिहार को बदल दिया है. आप सभी  विश्वास के साथ 6 नवंबर को तीर छाप पर बटन दबाकर एनडीए प्रत्याशी महेंद्र राम को जीतकर नीतीश एवं मोदी के हाथों को मजबूत करने का कार्य करेंगे. वही हम के केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मगहिया भाषा में कार्यक्रम को संबोधित किया. तथा कहा कि एनडीए पांच भाइयों का पांडव है .सबके उम्मीदवार महेंद्र जी के तीर छाप पर वोट देकर विजई बनावे. लालू तेजस्वी बेल पर है चोरी में जेल गए थे. इनको वोट देने की जरूरत नहीं है. हम मुहर जाती के बेटा हैं. नीतीश ने मुसहर पर विश्वास कर कर मुझे मुख्यमंत्री बनाया. लाल यादव होते तो अपनी पत्नी बेटा भाई भतीजा को बिहार के कमान देते. मोदी नीतीश एक ईमानदार नेता है. मोदी जी ने भी बिहार के विकास के लिए काफी काम किया . नीतीश कुमार ने पेंशन बढ़ाया जीविका दीदी को रोजगार के लिए पैसा दिया सहित अनेक कार्य किया. तेजस्वी ने ऐसे ऐसे वादे किए हैं जो कभी पूरा नहीं होगा. मोदी जी ने पहलगाम में महिलाओं के सिंदूर का बदला पाकिस्तान पर अटैक करके लिया. यह मोदी के 112 इंच के सीने का कमाल है. आप सभी एकजुट होकर एनडीए प्रत्याशी महेंद्र राम को वोट देकर भारी मतों से विजई बनावे Bihar News- All NDA constituent parties in support of NDA candidate Mahendra Ram from Rajapakar assembly constituency. Leaders urge the public to vote for Mahendra Ram and make him victorious.

मौके पर उपस्थित लोजपा आर प्रखंड अध्यक्ष मुकेश पटेल, जदयु प्रखंड अध्यक्ष अवधेश राय, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मंजय कुशवाहा, हम के प्रखंड अध्यक्ष आलोक कुमार, माधवी सिंह, लाल जी कुमार राकेश, सुबोध सिंह, विनोदय सिंह, दरोगा पासवान, संजय सिंह, पूर्व विधायक राज किशोर सिंह, संजय कुशवाहा, बजरंग सिंह, हम के जिला अध्यक्ष अरविंद पासवान, लालदेव राम, अरविंद निषाद, सुदेश कुमार सिंह, अवधेश पटेल, मंजय कुशवाहा ,सुशील सिंह, लालदेव राय सहित एनडीए घटक दल के सभी प्रखंड से लेकर जिला तक के कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

Trending News