Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: गिरते भूगर्भ जल के संरक्षण के लिए आयोजित की गयी जल संचय संगोष्ठी

जनवाद टाइम्स 30 October 2025
Agra News: Water conservation seminar organized to conserve falling groundwater
Share News
       

संवाददाता सुशील चंद्रा 

बाह। प्रसिद्ध तीर्थ धाम बटेश्वर में बुधवार को जिला पंचायत के तत्वावधान में जिला पत्रकार सम्मेलन तथा जल संचय संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पत्रकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शरुआत मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया तथा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण चौहान ने दीप प्रज्वलित कर की।

IMG 20251030 WA0026
जिला अध्यक्ष मंजू भदौरिया ने कार्यक्रम के माध्यम से बताया कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। पत्रकारिता के माध्यम से पत्रकार समाज के आवश्यक मुद्दों को उठाकर देश के विकास में सहयोग कर सकते हैं। उन्होंने जल संचय के बारे में बोलते हुए कहा कि आगरा में सात नदियां होते हुए भी जल स्तर में गिरावट अत्यंत चिंता का विषय है। इसे सहेजे जाने की आवश्यकता है। इसके लिए उटगन नदी पर फतेहाबाद के रिहावली तथा बाह के रीठई पर बांध बनाये जाने का प्रस्ताव उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को भेजा है। पिछले दिनों सिंचाई बंधु की बैठक में भी उन्होंने जल संचय के मुद्दे को उठाया था। जिला पंचायत द्वारा जल के गिरते स्तर को रोकने के नवीन इमारतों के निर्माण के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाना अनिवार्य किया गया है।
कार्यक्रम में पर्यावरणविद ज्ञानेंद्र रावत ने कहा कि जल संकट दुनिया के लिए एक कठिन चुनोती है।पर्यावरण की सुरक्षा के लिए नदियों की स्वच्छता ,जल संरक्षण तथा वृक्षारोपण जरूरी है। इसमें सभी का सहयोग आवश्यक है।
बता दें कि जिले में गिरते जल स्तर को सहेजने के लिए सिविल सोसायटी के अनिल शर्मा तथा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के राजीव सक्सेना ने वर्षा के जल संचय की मुहिम छेड़ी है।Agra News: Water conservation seminar organized to conserve falling groundwater

कार्यक्रम में ताज प्रेस क्लब, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सदस्य , जिला सूचना अधिकारी शैलेंद्र शर्मा, विभिन्न पर्यावरणविद सहित क्षेत्रीय लोग सम्मिलित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News-राजापाकर विधानसभा क्षेत्र के एनडीए के प्रत्याशी महेंद्र राम के समर्थन में एनडीए के सभी घटक दल. के नेता जनता से महेन्द्र राम को वोट देकर विजय बनाएं 
Next: Bihar News महाराजा स्टेडियम, बेतिया में 1 से 3 नवंबर तक राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल फुटबॉल प्रतियोगिता का होगा आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026
IMG-20260422-WA0107
  • Etawah

Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
Picsart_26-04-22_22-10-01-861
  • Etawah

Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
IMG-20260422-WA0094
  • Etawah

Etawah News: भूसे का पता करने निकले 65 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026

Latest News

  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर
  • Etawah News: भूसे का पता करने निकले 65 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत
  • इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.