Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News तीसरी आंख से निगरानी में पूर्व 44 कैमरों के बाद अब बीस और नाइटविजन सीसीटीवी कैमरे लगवाएगा नगर निगम:गरिमा

जनवाद टाइम्स 24 December 2023
Bihar News After the earlier 44 cameras under surveillance with the third eye, the Municipal Corporation will now install twenty more night vision CCTV cameras: Garima.
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में कानून व्यवस्था की निगरानी में तीसरी आंख की भागीदारी और बढ़ेगी। इस कार्य के लिए यूनीपोल के माध्यम से पूर्व से विभिन्न मुख्य स्थानों पर 44 नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे निःशुल्क लगाने और संचालित करने वाली पुणे की विज्ञापन कंपनी ‘एम एडकॉम’ को इसकी जिम्मेदारी दी गई है, जो वर्षो से पुलिस लाइन से संचालित हो रही है।

Bihar News After the earlier 44 cameras under surveillance with the third eye, the Municipal Corporation will now install twenty more night vision CCTV cameras: Garima.

महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इसके लिए चंपारण रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक ने आदेश निर्गत किया है। उक्त आदेश के आलोक में पुलिस अधीक्षक डी अमरकेश के द्वारा नगर निगम को 44 कैमरे के बाद अब 20 और नए स्थानों को चिन्हित करते हुए कैमरे लगवाने के पत्र भेजने की जानकारी महापौर ने दी है। जिसका त्वरित अनुपालन करने का निर्देश नगर निगम महापौर की ओर से अधिकृत एजेंसी ‘एम एडकॉम’ पुणे के निदेशक विनोद चौधरी के साथ नगर निगम के आयुक्त को भी दिया गया है।

Bihar News After the earlier 44 cameras under surveillance with the third eye, the Municipal Corporation will now install twenty more night vision CCTV cameras: Garima.नगर निगम क्षेत्र के बाजार समिति गेट, अकबरपुर गुमटी के पास, नौतन रोड में बसवरिया पेट्रोल पंप के पास, संतघाट पुल के आगे चौक पर, आशा इंटरनेशनल स्कूल के पास, लाल बाजार मुख्य चौराहे के पास, मीना बाजार में पूजा वस्त्रालय के सामने, महाराजा स्टेडियम गेट पर, जीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड गेट पर, कोतवाली चौक, इंदिरा चौक, द्वारदेवी चौक, नजरबाग चौक, इमली चौक, सोआ बाबू चौक, एमजेके कॉलेज पूर्वी गेट और दक्षिणी गेट, पीपल चौक, भोला एमपी चौक, बस स्टैंड गेट पर नाइट विजन सीसीटीटी कैमरों का शीघ्र ही लग जाना सुनिश्चित हो गया है। महापौर ने कहा कि 44 कैमरों के बाद 20 और नये आधुनिक कैमरे लग जाने से शहर के नागरिकों की सुरक्षा में और वृद्धि होगी।

Post navigation

Previous: Agra News : एबीवीपी का 75 वॉ अमृत महोत्सव आगरा में सम्पन्न हुआ
Next: Bihar News शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक का पश्चिम चंपारण दौरा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Bihar News: कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.