Bihar News फरार टॉप 10 अपराधी देशी कट्टा व गोली के साथ गिरफ्तार

Bihar News फरार टॉप 10 अपराधी देशी कट्टा व गोली के साथ गिरफ्तार
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

शिकारपुर पुलिस ने वर्षों से फरार जिले के टॉप 10 अपराधी को देशी कट्टा और गोली के साथ गिरफ्तार किया है। उक्त जानकारी देते हुए बेतिया पुलिस अधीक्षक अमरकेश डी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि वर्षों से फरार वांछित अपराधी शराब के नशे में नरकटियागंज फ्लाईओवर ब्रिज के पास देखा गया है।Bihar News फरार टॉप 10 अपराधी देशी कट्टा व गोली के साथ गिरफ्तार

सूचना के आलोक में शिकारपुर थाना अध्यक्ष पुलिस निरीक्षक रामाश्रय यादव के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापामारी करने का निर्देश दिया गया ।टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी कर वर्षों से फरार टॉप 10 अपराधी को एक देशी कट्टा और दो जिंदा गोली के साथ धर दबोचा गया ।गिरफ्तार अपराधी शिकारपुर थाना के अखतता जमुनिया निवासी मोटन साह उर्फ पप्पू साह पिता फेकू साह उर्फ जोखन साह बताया गया है।Bihar News फरार टॉप 10 अपराधी देशी कट्टा व गोली के साथ गिरफ्तार

Trending News