Bihar news निर्वाचकों के आधार प्रमाणीकरण कार्य की हुई समीक्षा

Bihar news निर्वाचकों के आधार प्रमाणीकरण कार्य की हुई समीक्षा
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

आज दिनांक 12.08.2022 को प्रभारी जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, बेतिया, अनिल कुमार के द्वारा वीडियो कॉफ्रेसिंग के माध्यम से निर्वाचकों के आधार प्रमाणीकरण के कार्य की समीक्षा की गई। आधार प्रमाणीकरण का कार्य संतोषजनक नहीं होने पर उनके द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई।Bihar news निर्वाचकों के आधार प्रमाणीकरण कार्य की हुई समीक्षा

प्रभारी जिला पदाधिकारी ने सभी बी0एल0ओ0 को द्वारा घर-घर जाकर गरूड़ा एप के माध्यम से आधार प्रमाणीकरण का कार्य करने का निर्देश दिया गया। साथ ही यह भी निदेश दिया गया कि बी0एल0ओ0 घर-घर जाकर VHA, (Voters Helpline App), NVSP के माध्यम से आधार प्रमाणीकरण करने हेतु आम जनों को जागरूक करेंगे।Bihar news निर्वाचकों के आधार प्रमाणीकरण कार्य की हुई समीक्षा

इस बैठक में अनुमण्डल पदाधिकारी, बेतिया सदर, विनोद कुमार सहित सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं अवर निर्वाचन पदाधिकारी, बेतिया इत्यादि मौजुद रहे।

Trending News